{"_id":"6812716b8f8c2b6a56007a94","slug":"cia-nabs-bike-borne-smuggler-recovers-205-grams-of-hashish-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-136137-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीआईए ने दबोचा बाइक सवार तस्कर, 205 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीआईए ने दबोचा बाइक सवार तस्कर, 205 ग्राम चरस बरामद
Thu, 01 May 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 01 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
दादरी सीआईए की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्कर।
बौंदकलां। दादरी सीआईए ने सांवड़-हिंड़ोल मोड़ से बाइक सवार मादक पदार्थ तस्कर को काबू किया है। आरोपी नसीब उर्फ भगत भिवानी के उमरावत गांव का रहने वाला है। उससे 205 ग्राम चरस बरामद हुई है। बौंदकलां पुलिस थाने में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से पूछताछ के लिए न्यायालय से उसे रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को एएसआई विशाल के नेतृत्व में सीआईए टीम बौंदकलां थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि भिवानी के उमरावत निवासी नसीब मादक पदार्थ बेचने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर हिंडोल की तरफ जाएगा। अगर सांवड़-हिंडोल रोड पर नाकेबंदी की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है।
सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने सांवड़ के हिंडोल मोड़ पर नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक सवार को रुकवाकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान उमरावत निवासी नसीब के रूप में बताई। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो पायजामे की जेब से 205 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया और बौंदकलां थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।