फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Children and youth learnt self-defence techniques

Charkhi Dadri News: बच्चों और युवाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Sun, 21 Jul 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 21 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Children and youth learnt self-defence techniques
दगड़ौली आयुष व्यायामशाला में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में आत्मरक्षा के गुर सीखते बच्चे और युवा।
झोझूकलां। आर्यवीर दल और सर्वहित साधना न्यास की ओर से दगड़ौली की आयुष व्यायामशाला में व्यायाम प्रशिक्षण एवं चरित्र निर्माण संस्कार शिविर आयोजित किया गया। जिला संचालक स्वामी सच्चिदानंद के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में शनिवार को साधकों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे।
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक नारायण और राहुल आर्य ने शिविरार्थियों को नियुद्धम, जूडो-कराटे, आत्मरक्षा के दांव का अभ्यास करवाया। आयुष योग सहायिका कविता दगड़ौली ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन

नारायण आर्य ने कहा कि आत्मरक्षा के दांव एवं नियुद्धम के अभ्यास से आत्मविश्वास, साहस, वीरता के गुण का संचार होता है। स्वामी सच्चिदानंद ने बताया कि शिविर में क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर रविंद्र आर्य, वेदप्रकाश, कुसुम, संतोष, सरोज, विद्या, जतिन, भूपेश, पुनित, हिमांशी, जिया, खुशवंत, विवेक, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : सुनीता कासनी

चरखी दादरी। पतंजलि महिला प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार सुबह रोजगार्डन में योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें डॉ. सुनीता कासनी ने महिलाओं को योग से होने वाले फायदे बताए। उन्होंने कहा कि अगर योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए तो कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। शिविर में संध्या, निधि, कविता, रजनी, ममता, प्रियंका, सलोनी और दीप्ति आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed