फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad raided two oil mills, seized 60 quintals of mustard

Charkhi Dadri News: दो ऑयल मिल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मारा छापा, 60 क्विंटल सरसों पकड़ी

Sat, 19 Aug 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 19 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided two oil mills, seized 60 quintals of mustard
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की अगुवाई में संयुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद चिड़िया रोड स्थित दो ऑयल मिल में छापा मारा। इस दौरान वहां सरसों की अवैध खरीद-फरोख्त होती मिली। टीम ने दो ट्रैक्टरों से 60 क्विंटल सरसों बरामद की। इसकी एवज में दोनों ट्रैक्टरों पर साढ़े 36 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि चिड़िया रोड स्थित ऑयल मिल में चोरी छिपे सरसों खरीदी जा रही है। ऐसा करके मिल संचालक मार्केट फीस और जीएसटी की चोरी कर रहे हैं। इस पर संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व गुप्तचर विभाग टीम के साथ एईटीओ आशुतोष और मार्केट कमेटी सहसचिव विकास एक मिल में पहुंचे। वहां सरसों से भरा एक ट्रैक्टर मिला। सरसों का वजन करीब 40 क्विंटल मिला। मार्केट कमेटी सहसचिव विकास ने 2871 रुपये मार्केट फीस और जुर्माना लगाया। वहीं, एईटीओ ने 21708 रुपये जीएसटी भरवाई।इसके बाद, संयुक्त टीम ने दूसरी मिल में दबिश दी और वहां भी सरसों से लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा। ट्रैक्टर में 20 क्विंटल सरसों मिली। इसकी एवज में मार्केट कमेटी अधिकारी ने 1400 रुपये मार्केट फीस भरवाई, जबकि एईटीओ ने 10600 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed