फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad raided the Social Welfare Department

Charkhi Dadri News: समाज कल्याण विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दी दबिश

Tue, 06 Jun 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 06 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the Social Welfare Department
जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय में जांच करती टीम।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग कार्यालय में दबिश दी। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्यालय का रिकॉर्ड जांचा गया। खास बात ये रही कि ऑनलाइन और कार्यालय का रिकॉर्ड दुरुस्त पाया गया और कार्रवाई पूरी कर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने कार्यालय पहुंचकर एक जून 2022 से लेकर 31 मई 2023 तक का रिकॉर्ड जांचा। जांच के दौरान सामने आया कि इस समय अवधि में दादरी ब्लॉक व नगर परिषद में 53 लाभार्थियों ने, झोझूकलां ब्लॉक में 16, बाढड़ा ब्लॉक में 21 व बौंदकलां में 25 लाभार्थियों ने अनापत्ति पत्र के लिए आवेदन किया हुआ है। वहीं विभाग की ओर से दादरी ब्लॉक व नगर परिषद में 20 लाभार्थियों की रिकवरी जमा करवाई गई व 33 लाभार्थियों के जिला समाज कल्याण विभाग से पेंशन न लेने पर अनापत्ति पत्र जारी किए गए हैं। इसी प्रकार बाढड़ा बाढडा में 9 लाभार्थियों की रिकवरी कराई गई व 11 लाभार्थियों ने पहले ही जिला समाज कल्याण विभाग से पेंशन नहीं ली।
विज्ञापन

झोझूकलां ब्लॉक में पांच लाभार्थियों की रिकवरी जमा करवाई गई व 11 लाभार्थियों ने जिला समाज कल्याण विभाग से पेंशन न लेने के अनापत्ति पत्र जारी किए हैं। बौंदकलां ब्लॉक में छह लाभार्थियों की रिकवरी जमा करवाई गई व 17 लाभार्थियों ने पेंशन न लेने बारे अनापत्ति पत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed