{"_id":"642db26eb5b43dd753024886","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-hotels-lovers-found-in-rooms-charkhidadri-news-c-21-1-99351-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने होटलों में दी दबिश, कमरों में मिले प्रेमी जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने होटलों में दी दबिश, कमरों में मिले प्रेमी जोड़े
विज्ञापन
होटल में जांच करते हुए संयुक्त टीम।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में बिजली निगम, नगर परिषद, गुप्तचर विभाग और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के होटलों पर रेड की। होटलों में कई प्रेमी जोड़े मिले और उनके परिजनों को मौके पर बुलाया गया। वहीं, दमकल विभाग ने एनओसी न मिलने पर होटल संचालकों को नोटिस थमाए। निगम की टीम को जांच के दौरान व्यवस्था दुरुस्त मिली।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। परशुराम चौक के समीप स्थित डीसी होटल एंड गेस्ट हाऊस पर टीम को कुछ बालिग लड़के और लड़कियां मिली। उनके परिजनों से पूछताछ करने के बाद टीम ने युवक-युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद टीम बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में पहुंची। यहां मैनेजर हाजिर मिला और रजिस्टर के अनुसार कमरों में दो प्रेमी जोड़े मिले। फायर विभाग से एनओसी न मिलने पर होटल संचालक को नोटिस दिया गया।
इसके बाद टीम ने कैफे प्वाइंट होटल में दबिश दी। यहां रजिस्टर में किसी जोड़े की एंट्री नहीं मिली जबकि कमरे में एक प्रेमी जोड़ा हाजिर मिला। इतना ही नहीं कैफे में मालिक बिना अनुमति के शराब पिलाते मिला।