फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad raided 5 shops and seized 1.52 quintal polythene, fined Rs 80,000

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 5 दुकानों पर छापा मारकर पकड़ी 1.52 क्विंटल पॉलिथीन, 80 हजार रुपये किया जुर्माना

Thu, 13 Apr 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 13 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided 5 shops and seized 1.52 quintal polythene, fined Rs 80,000
पॉलिथीन मिलने पर चालान करता नगर परिषद कर्मचारी।
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने वीरवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित पांच दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान चार प्रतिष्ठानों से 1.52 क्विंटल पॉलिथीन बरामद हुई और नगर परिषद की ओर से दुकानदारों पर 80 हजार रुपये जुर्माना किया गया। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार दुकानों से खाद्य सामग्री के सात सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने कार्रवाई की और संयुक्त टीमें में फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. दीपक चौधरी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक कृष्ण कुमार, बिजली निगम से जेई सुनील कुमार और नगर परिषद से मुकेश कुमार को शामिल किया। टीम पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित एक मिष्ठान भंडार पर पहुंची। वहां 20 किलोग्राम सूजी लड्डू और 60 किलोग्राम मैदा समेत एक घरेलू सिलिंडर मिला। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से मैदा और लड्डू का एक-एक सैंपल लिया। यहां 4 किलोग्राम पॉलिथीन भी पाई गई। जिसके बाद नगर परिषद ने 10 हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

इसके बाद एक ट्रेडिंग कंपनी पर दबिश दी गई और वहां 60 किलोग्राम पनीर मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पनीर का सैंपल लिया। इसके अलावा नगर परिषद टीम को यहां 6.700 किलोग्राम ग्राम पॉलिथीन मिली और इसके चलते 20 हजार का चालान किया गया। इसके बाद एक पैकिंग एंड डिस्पोजल स्टोर पर दबिश दी गई। वहां 46 किलोग्राम पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार का चालान किया गया। इसके बाद टीम ने एक और ट्रेडिंग कंपनी पर दबिश दी और वहां 96 किलोग्राम पॉलिथीन पकड़ी। इसकी एवज में नगर परिषद ने 25 हजार का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिष्ठान भंडार पर लिए चार सैंपल
शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ढाणी फाटक समीप स्थित एक मिष्ठान भंडार पर दबिश दी। यहां टीम को 10 किलोग्राम केक, 50 किलोग्राम गुलाब जामुन व 50 किलोग्राम तैयार रसगुल्ला मिला। इन खाद्य सामग्री का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed