फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's Flying Squad camps in the Agriculture Department's office

Charkhi Dadri News: कृषि विभाग के कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का डेरा

Sat, 20 Jul 2024 06:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 20 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Flying Squad camps in the Agriculture Department's office
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार को दादरी कृषि विभाग कार्यालय में छापा मारा। यह टीम करीब चार घंटे तक वहां रही। टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम को यहां सीएम विंडो की तीन शिकायतें लंबित मिलीं जबकि बाकी सब सामान्य मिला। करीब चार घंटे में कार्रवाई पूरी कर टीम यहां से लौट गई।
विज्ञापन

टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा। इसके बाद गुप्तचर विभाग और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर सुबह 10 बजे टीम कृषि विभाग कार्यालय में पहंची। वहां सबसे पहले कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति जांच कर हाजिरी रजिस्टर से मिलान किया गया। इस दौरान यहां चार श्रेणियों में तैनात कर्मचारी का हाजिरी दुरुस्त मिली।
विज्ञापन

टीम के अधिकारी ने बताया कि कार्यालय में नौ पक्के कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें से तीन सीएल पर मिले जबकि छह कार्यालय में उपस्थित पाए गए। वहां रिकॉर्ड की जांच की गई तो सब दुरुस्त मिला। हालांकि सीएम विंडो की तीन शिकायतें लंबित मिलीं। बैंक खाते का मिलान होते ही इन शिकायतों का समाधान हो जाएगा। इन किसानों की राशि आ चुकी है और खाता मिलते ही राशि किसानों के पास पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed