{"_id":"6259a60bd599ad1ddc06abd3","slug":"chief-minister-s-flying-squad-took-action-on-20-overloaded-vehicles-rta-team-fined-15-lakhs-charkhidadri-news-hsr629202245","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की 20 ओवरलोड वाहनों पर की कार्रवाई, आरटीए टीम ने ठोंका 15 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने की 20 ओवरलोड वाहनों पर की कार्रवाई, आरटीए टीम ने ठोंका 15 लाख जुर्माना
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गुप्तचर विभाग और आरटीए की संयुक्त टीम के साथ मिलकर जिले से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। वीरवार रात और शुक्रवार दोपहर चेकिंग अभियान चलाकर टीमों ने 20 ओवरलोड वाहन पकड़े और उन पर करीब 15 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सात वाहनों को इम्पाउंड भी किया। इतना ही नहीं, एक चालक के मोबाइल में ओवरलोड वाहन निकलवाने संबंधी व्हाट्सएप ग्रुप भी मिला है।
गौरतलब है कि वीरवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बधवाना क्षेत्र में चल रही आरा मशीन पर कार्रवाई कर लकड़ियां बरामद की थीं। इसके बाद देर रात मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने एसआई अनुप सिंह की अगुवाई में आरटीए टीम को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। वीरवार देर रात तक कार्रवाई चली और उस दौरान 10 वाहनों पर कार्रवाई कर 10 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, शुक्रवार को सीआईडी इंस्पेक्टर जलधीर फौगाट और आरटीए विभाग के टीआई की अगुवाई में दोबारा से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने शुक्रवार को भी 10 वाहनों पर कार्रवाई की और करीब साढ़े चार लाख रुपये जुर्माना लगाया। कुछ ऐसे भी वाहन पकड़े गए जिनके पास परमिट नहीं था। ये वाहन डस्ट लेकर गुरुग्राम और बहादुरगढ़ पहुंचने थे, लेकिन उससे पहले ही संयुक्त टीम ने उन्हें दादरी क्षेत्र में ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान गुप्तचर विभाग डीआई जलधीर फौगाट, प्रमोद कुमार, बलबीर सिंह समेत मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एएसआई नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
- यहां चलाया चेकिंग अभियान
वीरवार रात आरटीए की ओर से टीआई किशोर कुमार समेत गुप्तचर विभाग और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने काकड़ोली क्षेत्र में कार्रवाई की और बाढड़ा क्षेत्र के क्रशर जोन से आने वाने वाहनों की जांच की। शुक्रवार को टीम ने आदमपुर-दूधवा रोड समेत बधवाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
- व्हाट्सएप ग्रुप में मिली साझा की गई लोकेशन
सूत्रों के अनुसार एक चालक के मोबाइल में टीम को ओवरलोड वाहन निकलवाने वाला एक ग्रुप भी मिला है। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन सूत्रों के अनुसार टीम ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। ग्रुप में कई ऐसी रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनमें लोकेशन शेयर की गई है।
--