फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister's flying squad raided the plant of cheese and sweets, also filled samples

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पनीर और मिठाइयों के प्लांट में दी दबिश, सैंपल भी भराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided the plant of cheese and sweets, also filled samples
चरखी दादरी। मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की दबिश जिले में लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुप्तचर विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों को साथ लेकर अचीना स्थित पनीर प्लांट और मोरवाला व दादरी स्थित मिठाइयां तैयार करने के गोदाम पर छापा मारने पहुंचा। एक जगह टीम को 950 किलोग्राम पनीर और दूसरी जगह 500 किलोग्राम खोवा बर्फी और 40 किलो रसगुल्ले तैयार मिले। इनके सैंपल भरवाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले मुख्ममंत्री उड़नदस्ते ने दोपहर बाद 3:40 पर अचीना स्थित श्री कृष्णा डेयरी पर दबिश दी। यहां टीम 5:20 तक रुकी रही। इस दौरान जांच करने पर यहां 950 किलोग्राम पनीर और 200 लीटर दूध मिला। प्रदूषण विभाग की टीम ने भी पनीर फैक्टरी का निरीक्षण किया। वहीं बिजली निगम की टीम ने जांच की तो व्यवसायिक कनेक्शन का घरेलू उपयोग होता मिला। यहां लगे मीटर पर दो किलोवॉट लोड स्वीकृत है जबकि जांच करने पर लोड 4.425 किलोवॉट मिला। इस पर संज्ञान लेते हुए बिजली निगम ने जुर्माना की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां कार्रवाई करने के बाद संयुक्त टीम साढ़े 5 बजे मोरवाला स्थित जग्गू धनखड़ बर्फी व खोवा भंडार पर पहुंची। यहां फूड सेफ्टी विभाग को 500 किलोग्राम खोवा बर्फी व 40 किलोग्राम रसगुल्ले तैयार मिले, जिनके सैंपल लिए गए हैं। करीब आधा घंटे तक टीम ने यहां जांच की और इसके बाद टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को शहर में की कार्रवाई
अचीना और मोरवाला से पहले संयुक्त टीम शहर की आदर्श धर्मशाला के समीप मिठाइयों के गोदाम पर पहुंची। यहां से तीन मिठाइयों के सैंपल लिए गए। यहां 400 किलो खोवा बर्फी, 100 किलो काजू कतली व 300 किलो मूंग बर्फी तैयार मिली।

टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से एएसआई नरेंद्र सिंह, गुप्तचर विभाग जिला प्रभारी जलधीर सिंह, फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. दीपक, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील, जेई नवनीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed