{"_id":"6283e37216cff83321350bd7","slug":"chief-minister-s-flying-squad-found-brick-kiln-running-without-license-flaws-found-in-four-others-charkhidadri-news-hsr631943837","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को बिना लाइसेंस के चलता मिला ईंट-भट्ठा, चार अन्य में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को बिना लाइसेंस के चलता मिला ईंट-भट्ठा, चार अन्य में मिलीं खामियां
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार दोपहर बाद बौंदकलां क्षेत्र मे सात ईंट-भट्ठों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान रानीला में एक ईंट-भट्ठा बिना लाइसेंस के चलता पाया गया। टीम में शामिल प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड और खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से भट्ठा संचालक को नोटिस दिया जाएगा। इसके अलावा संयुक्त टीम को चार और ईंट-भट्ठों पर अनियमितताएं मिलीं और इनके संचालकों को भी प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की ओर से नोटिस दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की इस कार्रवाई से क्षेत्र के भट्ठा संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि बौंदकलां क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर ईंट-भट्ठे चलाए जा रहे हैं। इस आधार पर मंगलवार दोपहर एसआई अनुप सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जांच के लिए बौंदकलां पहुंचा। यहां गुप्तचर विभाग जिला प्रभारी इंस्पेक्टर जलधीर सिंह समेत प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड से नेहा सहारण व खाद्य आपूर्ति विभाग से निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को साथ लेकर टीम ने ईंट-भट्ठों की जांच शुरू की।
टीम ने सांकरोड-सांवड रोड स्थित शिवम भट्ठा कंपनी का निरीक्षण किया। वहां प्रदूषण विभाग के नियमों की उल्लंघना होती पाई गई। इसके बाद सांवड़ स्थित शुभम भट्ठा कंपनी पर टीम पहुंची और वहां भी प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के स्टेयर केस और सैंपलिंग के नियम की पालना नहीं हो रही थी। इसके बाद सांवड़ स्थित चांद भट्ठा कंपनी का निरीक्षण किया और वहां कोई खामी नही मिली। इसके बाद दिव्या भठ्ठा कंपनी पर भी जांच के दौरान कोई खामी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
लाइसेंस के अलावा नियमों की अवहेलना करता मिला भट्ठा संचालक -
संयुक्त टीम ने रानीला स्थित रवि भट्ठा कंपनी का जायजा लिया तो यहां नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं। अकेडी मदनपुर निवासी भट्ठा संचालक रवि के पास लाइसेंस ही नहीं मिला। यहां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का भी उल्लंघन हो रहा था।
बौंदकलां-रानीला रोड पर भी पहुंची टीम -
रानीला के बाद संयुक्त टीम बौंदकलां-रानीला रोड स्थित बजरंग भट्ठा कंपनी पर पहुंची। चेकिंग के दौरान यहां भी स्टेयर केस और सैंपलिंग के नियम की अवेहलना पाई गई। वहीं, इस मार्ग पर स्थित कंवल भट्ठा कंपनी पर भी टीम पहुंची और वहां भी नियमों के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं मिलीं।
वर्जन::
हमने सात ईंट-भट्ठों की चेकिंग की और एक भट्ठा संचालक के पास लाइसेंस नहीं मिला। वहीं, चार अन्य भट्ठों पर व्यवस्थाएं नियमों के अनुसार नहीं मिली। जबकि दो जगह प्रबंध पुख्ता मिले। जिन भट्ठा संचालकों ने नियमों की अवेहलना की है, उन्हें प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड और खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से नोटिस दिए जाएंगे।
अनुप सिंह, एसआई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।