{"_id":"651c55cb61edf38f13061b96","slug":"chief-minister-flying-squad-raided-two-warehouses-and-caught-illegal-storage-of-grains-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-7375-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो गोदामों में छापा मारकर पकड़ा अनाज का अवैध भंडारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो गोदामों में छापा मारकर पकड़ा अनाज का अवैध भंडारण
Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
नांधा स्थित गोदाम की जांच के लिए पहुंची संयुक्त टीम।
बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने मंगलवार को नांधा स्थित दो गोदाम पर दबिश दी। टीम को यहां बाजरा, ग्वार, सरसों, गेहूं व कपास का अवैध भंडारण मिला। टीम ने दोनों गोदाम संचालकों पर 42494 रुपये जुर्माना लगाया दिया। टीम की इस कार्रवाई से गोदाम संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि नांधा स्थित दो गोदाम में अनाज का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एसआई अनूप सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करने नांधा पहुंचा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ गुप्तचर विभाग व मार्केट कमेटी के अधिकारी भी कार्रवाई का हिस्सा रहे।
संयुक्त टीम ने पहले बनीत नामक व्यापारी के गोदाम में दबिश दी। टीम को यहां 200 क्विंटल बाजरा, 45 क्विंटल ग्वार, 40 क्विंटल कपास, 75 क्विंटल गेहूं और 166 क्विंटल सरसों का अवैध भंडारण मिला। इसकी एवज में गोदाम संचालक पर 32200 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके बाद टीम ने कृपाल नामक शख्स के गोदाम में जाकर अनाज की जांच की। टीम को यहां 350 क्विंटल बाजरा और 13 क्विंटल गेहूं का अवैध भंडारण मिला। इस पर संज्ञान लेकर गोदाम संचालक पर 10194 रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान टीम ने दोनों गोदाम संचालकों से 42 हजार से अधिक जुर्माना वसूला।