फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chief Minister flying squad raided Rasgulla plant, got more than 100 kg of food destroyed

रसगुल्ला प्लांट पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने मारा छापा, 100 किलोग्राम से अधिक खाद्य सामग्री करवाई नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister flying squad raided Rasgulla plant, got more than 100 kg of food destroyed
चरखी दादरी। मिलावटी मिठाई तैयार करने के अंदेशे पर शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने समसपुर टी-प्वाइंट समीप स्थित एक रसगुल्ला प्लांट पर छापामारी की। इस दौरान फूड सेफ्टी और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम भी मौजूद रही। प्लांट में तैयार की गई 100 किलोग्राम खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने इसे नष्ट भी करवाया। प्लांट से पांच सिलिंडर भी बरामद हुए और संचालक इनके दस्तावेज टीम के समक्ष पेश नहीं कर पाया। वहीं, फूड सेफ्टी टीम ने प्लांट से पांच अलग-अलग खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में दादरी पहुंचा। उड़नदस्ते ने खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सक्ष तेवतिया, फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉक्टर दीपक और डीआई जलधीर फौगाट के साथ मिलकर समसपुर टी-प्वाइंट समीप स्थित चौधरी रसगुल्ला प्लांट पर दबिश दी। टीम को यहां काफी मात्रा में रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी, खोवा और पनीर तैयार मिले। इनका वजन किया गया तो 900 किलोग्राम से अधिक खाद्य सामग्री यहां मिली। इनमें से करीब 100 किलोग्राम खाद्य सामग्री की गुणवत्ता टीम को सही नहीं मिली, जिसके चलते उसे नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन

वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने प्लांट में जांच की तो पांच सिलिंडर बरामद हुए। इंस्पेक्टर यक्ष तेवतिया ने बताया कि तीन सिलिंडर घरेलू और दो कामर्शियल पाए गए, लेकिन प्लांट संचालक पांचों में से किसी भी सिलिंडर के दस्तावेज पेश नहीं कर पाया और इसके चलते पांचों सिलिंडर को टीम ने कब्जे में ले लिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में शुक्रवार को छापामारी की गई है और इसके तहत ही टीम दादरी आई है। कार्रवाई के दौरान गुप्तचर विभाग से एसआई बलबीर सिंह, भारत सिंह, नरेंद्र कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये खाद्य सामग्री मिली तैयार -
संयुक्त टीम को निरीक्षण के दौरान प्लांट में 600 किलोग्राम रसगुल्ला, 125 किलोग्राम मावा, 50 किलोग्राम पनीर, 150 किलोग्राम गुलाब जामुन तैयार मिले। बताया जा रहा है कि इससे ज्यादा माल की प्लांट से डिलिवरी हो चुकी है।
- इन खाद्य सामग्री के लिए सैंपल
फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉक्टर दीपक ने बताया कि प्लांट से पांच खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं। इनमें रसगुल्ला, बर्फी, गुलाब जामुन, पनीर और मिल्क पाउडर शामिल है। उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे और रिपोर्ट के अनुरूप अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पूरे प्रदेश में आज छापामारी की गई है और इसके तहत ही हमारी टीम दादरी स्थित रसगुल्ला प्लांट पहुंची है। यहां करीब 100 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई, जबकि अलग-अलग खाद्य सामग्री के पांच सैंपल भी लिए गए हैं।
- अनूप सिंह, इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed