{"_id":"654bc2f091e2f2bfa7050ef6","slug":"chief-minister-flying-squad-collected-samples-of-sweets-from-the-sweet-store-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-9127-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मिष्ठान भंडार से भरवाए मिठाइयों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मिष्ठान भंडार से भरवाए मिठाइयों के सैंपल
Wed, 08 Nov 2023 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
बधवाना में मिष्ठान भंडार पर जांच के लिए पहुंची संयुक्त टीम।
झोझूकलां। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को बधवाना और झोझूकलां स्थित मिष्ठान भंडार पर दबिश दी। इस दौरान यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां से मिठाइयों के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।सुबह करीब 11:20 पर संयुक्त टीम पहले बधवाना में जावा रोड स्थित सैनी मिष्ठान भंडार पर पहुंची। वहां दुकान मालिक जगमाल सिंह हाजिर मिला। दुकान मालिक टीम के सामने खाद्य लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। उसने बताया कि वो पिछले करीब आठ साल से बिना लाइसेंस के मिष्ठान भंडार चला रहा है। वहीं, टीम को यहां सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं मिली। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशों पर टीम ने यहां खोवा बर्फी के सैंपल लिए।
इसके बाद टीम दोपहर 12:10 पर झोझूकलां स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पहुंची। टीम यहां 1:20 तक रुकी। मौके पर दुकान मालिक समर सिंह हाजिर मिला। टीम ने यहां से खोवा बर्फी व रसगुल्ला के सैंपल लिए, जबकि यहां 80 किलोग्राम बर्फी और 25 किलो रसगुल्ले तैयार मिले।
मिठाइयों के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा और रिपोर्ट अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।
-डॉ. पुनीत शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी