फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chest X-rays were done on 50 people, 13 were tested positive for TB

Charkhi Dadri News: 50 लोगों के सीने के किए एक्स-रे, 13 की जांच रिपोर्ट टीबी पॉजिटिव

Fri, 07 Mar 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 07 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Chest X-rays were done on 50 people, 13 were tested positive for TB
टीबी मुक्त मुहिम के तहत सैनीपुरा क्षेत्र में आयोजित शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच करती निक्
चरखी दादरी। टीबीमुक्त अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को शहर की प्रोफेसर कॉलोनी, सैनीपुरा, रेस्ट हाउस और झज्जर घाटी क्षेत्र में विशेष शिविर लगाया। चारों जगहों पर लगाए गए शिविर में 367 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 64 के नमूने लिए गए। इतना ही नहीं, टीबी संदिग्ध 50 लोगों के सीने के एक्स-रे भी किए गए। इनमें से 13 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


टीबी के छिपे केस ढूंढने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग का शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। दोनों निक्षय टीमें शुक्रवार को चार अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचीं। वहीं, इस मुहिम के तहत अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर में 4202 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है, जिनमें से 453 टीबी संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

वहीं, 295 लोगों के सीने के एक्स-रे भी किए गए। 79 लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी के बलगम का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ये क्षेत्र कवर कर चुकीं टीमें

अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घिकाड़ा रोड स्थित तेजाब फैक्टरी, शिव कॉलोनी, चरखी दरवाजा, लाधान पाना, श्योराण समाधि स्थल, भगत सिंह चौक, रंगीला हनुमान मंदिर, सिंघान मोहल्ला, हरीनगर, चंपापुरी, रविदास नगर, रामलीला ग्राउंड, गांधीनगर, प्रेमनगर, वाल्मीकि बस्ती, कबीर नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, सैनीपुरा, रेस्ट हाउस और झज्जर घाटी को कवर कर चुकी हैं।


- आज शहर में यहां लगेंगे जांच शिविर
डॉ. संदीप ने बताया कि शनिवार को शहर में चार जगहों पर टीबीमुक्त मुहिम के तहत जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। पुरानी अनाज मंडी, गीता भवन के पिछली तरफ, नई सब्जी मंडी और महेंद्रगढ़ चौक क्षेत्र में आयोजित होने वाले शिविर में शहरवासी अपनी निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवा सकते हैं।

शुक्रवार को 367 लोगों की स्क्रीनिंग की और 64 के नमूने लिए। इनके अलावा, टीबी संदिग्ध 50 लोगों के एक्स-रे किए गए। इनमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
-डॉ. संदीप, डिप्टी सीएमओ एवं टीबी नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed