फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   chaupal will be made in 3 villages

Charkhi Dadri News: 11.50 लाख से तीन गांवों में बनेगी चौपाल, राशि स्वीकृत

Thu, 15 May 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 15 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
chaupal will be made in 3 villages
धनासरी, किशनपुरा व कलियाणा गांव में चौपाल निर्माण के लिए हरियाणा ग्रामीण विकास निधि बोर्ड ने स्वीकृत की बजट राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। उपमंडल के तीन गांवों को जल्द ही चौपाल भवन की सौगात मिलेगी। हरियाणा ग्रामीण विकास निधि बोर्ड ने धनासरी, डुडीवाला किशनपुरा और कलियाणा गांव में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग की चौपाल निर्माण के लिए 11 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत कर दी है। अब जल्द ही आगामी औपचारिकताएं पूरी कर विभाग धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
हाल ही में हरियाणा ग्रामीण विकास निधि बोर्ड की ओर से यह बजट आवंटित किया गया है। इस बजट से गांव धनासरी, डूडीवाला-किशनपूरा व कलियाणा में अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग की चौपालों का निर्माण होगा। गांव धनासरी के लिए 6 लाख 64 हजार, डुडीवाला किशनपुरा के लिए 2 लाख 51 हजार व कलियाणा के लिए 2 लाख 51 हजार की राशि मंजूर हुई है। वहीं, जिला परिषद ने ग्राम पंचायतों के खातों में राशि भेज दी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, हरियाणा ग्रामीण विकास निधि प्रशासनिक बोर्ड की ओर से प्रथम चरण में गांव निमड़ बडेसरा व बौंद कलां खंड के गांव मिसरी, सांवड़, दादरी खंड के गांव डूडीवाला-किशनपुरा का चयन महिला चौपाल निर्माण के लिए किया गया है। गांव निमड़ बडेसरा को 4 लाख रुपये, डूडीवाला किशनपुरा 3 लाख 97 हजार रुपये, मिसरी 2 लाख 30 हजार रुपये व सांवड़ के लिए 4 लाख 85 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 15 लाख की राशि हुई थी स्वीकृत
विधायक उमेद पातुवास ने बताया कि गांव में महिला चौपालों के लिए एचआरडीएफ योजना के तहत 15 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को आगामी कार्रवाई का आदेश दिया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति को सम्मान देने के लिए महिला चौपालों का निर्माण करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed