फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhidadri news

विरोध के बाद प्रशासन ने वापस लिया डीआईटीएस बढ़ोतरी का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
charkhidadri news
ोटो 32 चरखी दादरी सरल केंद्र। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। जिला उपायुक्त प्रीति ने डीआईटीएस फीस में बढ़ोतरी का फैसला वीरवार को वापस ले लिया है। यह जिलावासियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला के विभिन्न जनसंगठनों ने तत्कालीन उपायुक्त श्यामलाल पूनिया के नेतृत्व में गठित कमेटी के डीआईटीएस फीस में बढ़ोतरी करने पर रोष जताकर लगातार आंदोलन किया था। इस संबंध में सरकार के नाम मांगपत्र भी सौंपे गए थे। वहीं, उपायुक्त प्रीति ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुरानी दर अनुसार ही अब डीआईटीएस की सेवाओं का शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि तत्कालीन उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने गत 26 मई को आयोजित गवर्निंग बॉडी की बैठक में डीआईटीएस फीस में पांच गुना बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था। इसके बाद से ही जनसंगठनों ने इसका विरोध शुरू किया था। हरियाणा किसान संगठन जगबीर घसोला ने बताया कि यह जिला की जनता के हितों पर कुठाराघात था और इसके विरोध में किए गए आंदोलन को बार एसोसिएशन समेत पूर्व विधायक व अन्य संगठनों का समर्थन मिला था। उन्होंने बताया कि बढ़ी डीआईटीएस फीस वापस लेना साझे संघर्ष की जीत है।
विज्ञापन

इन्होंने बढ़ोतरी के फैसले को बताया था गलत
अनाज मंडी व्यापार मंडल ,सब्जी मंडी व्यापार मंडल, चरखी दादरी नगर व्यापार मंडल समेत विभिन्न संगठनों, 16 वर्तमान पार्षद, 20 से अधिक पूर्व पार्षदों, तीन पूर्व चेयरमैन और 7 पूर्व विधायकों ने हस्ताक्षर करके अपना समर्थन देते हुए डीआईटीएस फीस बढ़ोतरी के फैसले को गलत बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने डीआईटीएस फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस ले लिया है। अब पुरानी दरों के आधार पर ही डीआईटीएस सेवाओं के लिए शुल्क लिया जाएगा।
-प्रीति, जिला उपायुक्त, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed