फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhiDadri news

अवैध कॉलोनियों में चला पीला पंजा, 17 निर्माण ढहाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
charkhiDadri news
अवैध कॉलोनी में निर्माण ढहाती जेसीबी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर के बाहरी क्षेत्रों में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर योजनाकार विभाग ने अपनी नजर टेढ़ी कर ली है। शुक्रवार को टीम ने इन अवैध कॉलोनियों में पहुंचकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। डीसी श्यामलाल पूनिया के निर्देशों पर विभागीय अमला लंबे समय बाद हरकत में आया। ढाणी फौगाट रोड और दादरी-झज्जर रोड पर हुई कार्रवाई से कॉलोनइजर में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले ही डीसी श्यामलाल पूनिया ने नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने अवैध कॉलोनियों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। उपायुक्त ने अवैध कॉलोनी बसाने वालों पर मुकदमा दर्ज करवाने के भी निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीसी के आदेशों की पालना करते हुए शुक्रवार को विभागीय टीम एक्शन मोड़ में नजर आई। टीम ने अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी में पहुंचकर वहां बने निर्माण को जेसीबी से ढहाया। कार्रवाई के लिए सुंदरपाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और पुलिस बल भी टीम के साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार जेपी खासा ने बताया कि ढाणी फौगाट लिंक रोड व दादरी झज्जर रोड के साथ अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी। यहां कुछ लोगों ने अपने प्लॉट की चहारदीवारी भी बनाई हुई थी। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान 3 बीघा 16 बिसवा में कुल 17 निर्माण कार्यों को तोड़ा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीईओ सुंदर पाल व दादरी सदर थाना एएसआई नागेश मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि करीब तीन बीघा भूमि में ये भूखंड काटे जा रहे थे।
एसपी को पत्र लिख मांगी गई थी पुलिस मदद
इस कार्रवाई से पहले जिला योजनाकार विभाग ने एसपी दीपक गहलावत को पत्र लिखा था। इसके जरिये कार्रवाई के लिए पुलिस मदद मांगी गई थी। एसपी ने तुरंत प्रभाव से इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मियों को कार्रवाई के दौरान साथ जाने के निर्देश दिए।

आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और अनुसूचित सड़कों व बाइपास की वर्जित पट्टी में किसी तरह का निर्माण न करें। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
- जेपी खासा, जिला नगर योजनाकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed