{"_id":"62dae7c4efc65d795662d930","slug":"charkhidadri-news-charkhidadri-news-hsr6373584138","type":"story","status":"publish","title_hn":"असुविधा: दुकानों के सामने वार्मअप कर रहे नेशनल खिलाड़ी, फुटपाथ पर कपड़े बदलने को विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असुविधा: दुकानों के सामने वार्मअप कर रहे नेशनल खिलाड़ी, फुटपाथ पर कपड़े बदलने को विवश
विज्ञापन
फुटपाथ पर बैठकर कपड़े बदलते खिलाड़ी।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दादरी जिले में बड़े स्टेडियम की कमी खल रही है और इसके चलते राष्ट्रीय स्तर तक की स्पर्धाएं कभी पुरानी तो कभी नई अनाज मंडी में करवानी पड़ रही हैं। आयोजक इन जगहों पर चाहकर भी खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम की तर्ज पर व्यवस्थाएं नहीं कर पा रहे हैं। इसकी बानगी नई अनाज मंडी में चल रही 69वीं नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में देखने को मिल रही हैं। सुविधाओं के अभाव में टीमें जहां आढ़तियों की दुकानों के सामने वार्मअप कर रही हैं तो वहीं खिलाड़ी मैच से पहले मंडी के फुटपाथ पर बैठकर कपड़े बदलने को विवश हैं।
राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप में देश भर से 31 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उनके ठहरने की व्यवस्था अग्रसेन धर्मशाला और सैनिक रेस्ट हाउस में की गई है। ऐसे में खिलाड़ियों के ठहरने के अलावा जिला मुख्यालय पर स्टेडियम की कमी खल रही है। हालांकि जिला स्तरीय स्टेडियम निर्माणाधीन है, लेकिन इसका काम धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम का इंतजार लंबा खींचता जा रहा है।
बता दें कि पिछले छह माह में दादरी में दूसरी राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित हुई है। पुरुष से पहले दादरी में महिला कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित हुई थी, जिसे पुरानी अनाज मंडी में संपन्न कराया गया था। इस बार पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप नई अनाज मंडी में आयोजित की जा रही है। यहां सुविधाओं की कमी है, जिसके चलते खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ ड्रेस बदलने में भी दिक्कतें आ रही हैं।