फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhiDadri news

कबड्डी चैंपियनशिप : तमिलनाडु ने गुजरात और बिहार ने ओडिसा को दी मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
charkhiDadri news
कबड्डी...कबड्डी...कबड्डी.... लाइन को टच कर राजस्थान के खिलाड़ियों को आउट करता मणिपुर का रेडर। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। नई अनाज मंडी के परिसर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन दर्शकों को एक-दो रोमांचक मुकाबले ही देखने को मिले। पहला मैच तमिलनाडु और गुजरात की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में तमिलनाडु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की टीम को मात दी। तमिलनाडु ने इस मैच में 50 अंक बटोरे जबकि गुजरात की टीम सिर्फ 27 अंक ही अर्जित कर पाई।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरा मुकाबला केरल और झारखंड की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच में केरल की टीम ने झारखंड की टीम को 57-38 के अंतर से हराया। शुक्रवार को तीसरा मुकाबला कर्नाटक और बीएसएनएल की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में कर्नाटक की टीम ने बीएसएनएल की टीम को 38 अंकों के अंतर से पराजित किया। बीएसएनएल की टीम इस मैच में भी सिर्फ पांच ही अंक हासिल कर पाई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह खेले गए मैचों में सबसे रोमांचक मैच छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच खेला गया। इस मैच को छत्तीसगढ़ की टीम ने छह अंकों के अंतर से अपने नाम किया। इसके बाद पांच मैच और खेले गए। लेकिन बाद में खेले गए अधिकतर मुकाबले एकतरफा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब ने उत्तरांचल तो बिहार ने ओडिसा को दी मात
पंजाब ने उत्तरांचल की टीम को 43-31 के अंतर से, बिहार ने ओडिसा को 51-25 से, सर्विसेज ने पुडुचेरी को 54-20 से, राजस्थान की टीम ने मणिपुर को 59-18 से, महाराष्ट्र ने गुजरात की टीम को 54-22 से और हिमाचल प्रदेश की टीम ने झारखंड की टीम को 64-29 के अंतर से हराया।
सर्विसेज के रेडर नवीन ने एक रेड में लिए छह अंक
दूसरे दिन खेल गए अधिकतर मुकाबले एकतरफा रहे। लेकिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने खेल प्रदर्शन से सबका मन जीत लिया। सर्विसेज की तरफ से खेल रहे हरियाणा निवासी नवीन कुमार ने पुडुचेरी के खिलाफ तीन सुपर रेड मारी। मैच के शुरुआती हाफ टाइम में मैच का स्कोर 11-7 बराबरी के मुकाबले में सर्विसेज के पक्ष में चल रहा था। इस दौरान सर्विसेज की तरफ से रेड करने गए नवीन कुमार ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों ऑलआउट कर छह अंक हासिल किए।

शाम की पारी में ये हुए मुकाबले
शाम की पारी में पहला मुकाबला कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की टीम के बीच खेला गया। यह मैच कांटे का रहा, लेकिन अंत में कर्नाटक की टीम ने यह मैच 42-37 से जीता। दूसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की टीमों के बीच खेला गया। यह मुकाबला उत्तर प्रदेश की टीम ने आसानी से 52-18 के अंतर से जीता। तीसरे मैच दिल्ली और पुडुचेरी की टीम के बीच खेला गया जिसमें दिल्ली ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed