{"_id":"660c3b67bcaee31c000d3418","slug":"charkhidadri-20-days-before-sister-s-wedding-brother-died-in-a-road-accident-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhidadri: बहन की शादी से 20 दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत, महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ जा रहा था व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhidadri: बहन की शादी से 20 दिन पहले भाई की सड़क हादसे में मौत, महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ जा रहा था व्यक्ति
Tue, 02 Apr 2024 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Apr 2024 10:37 PM IST
सार
व्यक्ति कैंटर में मार्बल लेकर महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए चला था। बौंदकलां थाना पुलिस ने मंगलवार को रोहतक जिले के कलानौर सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152 डी पर एक कैंटर की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने मंगलवार को कलानौर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले शख्स की बहन की 20 दिन बाद शादी होनी थी।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरगांव निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि वह दिल्ली में रेडीमेड गारमेंट्स का काम करता है। उसकी सगाई घाछाविकापुर शाहा निवासी रीता के साथ हो चुकी है और 21 अप्रैल को उनकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
मनोज ने बताया कि उसका साला रामकुमार साहू कैंटर में मार्बल लेकर महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए चला था। सोमवार रात उन्हें सूचना मिली कि रामकुमार की बौंदकलां के समीप हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। इसके बाद परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन