फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri's Mohit will represent Haryana in Startup Maha Kumbh

Charkhi Dadri News: स्टार्टअप महाकुंभ में चरखी दादरी के मोहित करेंगे हरियाणा का प्रतिनिधित्व

Tue, 25 Mar 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Charkhi Dadri's Mohit will represent Haryana in Startup Maha Kumbh
मोहित यादव।
चरखी दादरी। देश के युवा टेक्नोलॉजिस्ट और उद्यमी मोहित यादव एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। चरखी दादरी जिले के गांव भागेश्वरी निवासी मोहित यादव को स्टार्टअप महाकुंभ-2025 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम भारत सरकार और स्टार्टअप इंडिया की अगुवाई में 3 से 5 अप्रैल तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। महाकुंभ का शुभारंभ तीन अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगें। मोहित यादव महाकुंभ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

मोहित यादव ने बताया कि आयोजन भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप और नवाचार सम्मेलनों में से एक है। इसमें दुनियाभर से निवेशक, उद्योग जगत के नेता और नीति-निर्माता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष-2024 में भी उन्होंने स्टार्टअप महाकुंभ में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार भी वे हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। मोहित यादव की कहानी सिर्फ एक स्टार्टअप संस्थापक की नहीं, बल्कि, नए भारत के आत्मविश्वास और नवाचार की है।
विज्ञापन

मोहित ने बताया कि एमके एप क्रिएटिव्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक व सीईओ हैं। कंपनी एआई, रोबोटिक्स और डेटा साइंस में अत्याधुनिक समाधान प्रदान करती है। कंपनी दुनिया के 1,000 से अधिक क्लाइंट्स को सर्विस दे चुकी है। इनमें जीई, डिजनी, रेडक्रॉस, और भारत मैट्रिमोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए बनाया था सॉफ्टवेयर, गडकरी ने की थी तारीफ
मोहित यादव ने एआई तकनीक आधारित ऑटोमेटिक व्हीकल सेफ्टी सॉफ्टवेयर बनाया था। इसे वाहन में इंस्टॉल करने के बाद अगर शराब पीकर ड्राइविंग सीट पर बैठे तो गाड़ी स्टार्ट ही नहीं होगी। उनके इस सॉफ्टवेयर को काफी सराहना मिली थी। सॉफ्टवेयर को कार में इंस्टॉल करने के बाद वाहन स्वतः किसी भी दुर्घटना को टालने में सक्षम हो जाता है। इस तकनीक की तारीफ खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी।

महाकुंभ में ये होंगे शामिल
स्टार्टअप महाकुंभ स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी और उद्योग संगठनों की ओर से आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत और दुनिया भर के 10,000 से ज्यादा स्टार्टअप्स, 1,000 से ज्यादा निवेशक, 500 कंपनियों के सीईओ और नीति-निर्माता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed