{"_id":"646a00f56c85316d85037fd7","slug":"charkhi-dadri-youth-killed-in-road-accident-mother-and-sister-injured-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: सड़क हादसे में युवक की मौत, मां और बहन घायल, ट्राले से टकराई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: सड़क हादसे में युवक की मौत, मां और बहन घायल, ट्राले से टकराई बाइक
Sun, 21 May 2023 05:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 05:01 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार अटेला निवासी अनीश (18) रविवार सुबह अपनी बहन अनीशा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी मौसी के पास बेरला जा रहा था। वहीं, उसकी मौसी का बेटा मनीष और मां सुनीता पीछे दूसरी बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में अटेला कलां के समीप रविवार को एक बाइक ट्राले से टकराई गई जबकि हादसे से बचने के प्रयास में दूसरी बाइक का चालक भी संतुलन खो बैठा। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी बहन और दूसरी बाइक पर सवार मां घायल हो गई। अटेला कलां चौकी पुलिस ने दोपहर बाद दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अटेला निवासी अनीश (18) रविवार सुबह अपनी बहन अनीशा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी मौसी के पास बेरला जा रहा था। वहीं, उसकी मौसी का बेटा मनीष और मां सुनीता पीछे दूसरी बाइक पर सवार थे। अनीश जब अटेला से निकलकर कोआपरेटिव सोसायटी के समीप पहुंचे तो सोसायटी परिसर के अंदर से बैक आ रहे ट्रॉले से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में अनीश की मौत हो गई जबकि उसकी बहन अनीशा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, अनीश के पीछे चल रहे मनीष ने जब अचानक बाइक के ब्रेक लगाए तो वो भी संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित हो गई। उसकी बाइक पर सवार सुनीता देवी भी हादसे में घायल हो गई।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद राहगीरों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचित किया। गंभीर रूप से घायल अनीशा और उसकी मां सुनीता को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां से अनीशा को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया जबकि सुनीता देवी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, अटेला कलां चौकी पुलिस ने मृतक अनीश का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
12वीं पास करने के बाद बीटेक में दाखिला लेने की तैयारी कर रहा था अनीश
अनीश के पिता सेना से रिटायर्ड है और इसी वर्ष अनीश ने बारहवीं कक्षा पास की थी। हाल ही में घाेषित परीक्षा परिणाम में अनीश ने 65 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और वो बीटैक में दाखिला लेने की तैयारी कर रहा था। अनीश इकलौता बेटा था जबकि उसकी दो बहनें हैं।
इस संबंध में ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया और इसके बाद पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, अटेला कलां चौकी