{"_id":"63d8e9061894e427343f6b18","slug":"charkhi-dadri-rta-team-challenged-the-dumper-standing-outside-the-house-transporters-blocked-the-road-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: घर के बाहर खड़े डंपर का आरटीए टीम ने किया चालान, ट्रांसपोर्टरों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: घर के बाहर खड़े डंपर का आरटीए टीम ने किया चालान, ट्रांसपोर्टरों ने किया रोड जाम
Tue, 31 Jan 2023 03:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 31 Jan 2023 03:40 PM IST
सार
एनएच 334-बी पर बिरही कलां अड्डे के समीप आधे घंटे तक जाम लगा रहा। आरटीए दर्शना भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। ट्रांसपोर्टर बोले कि फोर्थ क्लास कर्मचारी चेकिंग टीम का हिस्सा हैं, जो गाड़ियां रुकवाकर रिश्वत मांगते हैं।
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने रोड किया जाम
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी में तिवाला गांव में एक मकान के बाहर खड़े डंपर का आरटीए टीम ने मंगलवार सुबह चालान कर दिया। इससे खफा ट्रांसपोर्टर एनएच-334 बी पर उतर आए। उन्होंने बिरही कलां अड्डे के समीप सड़क पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद आरटीए दर्शना भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों को आश्वस्त किया कि भविष्य में घरों के बाहर खड़ी ओवरलोड गाड़ियों का चालान नहीं होगा। उनके आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि अगर अब ऐसी हरकत हुई तो वो अपने वाहनों की चाबी आरटीए, एसपी और डीसी को सौंप देंगे।
विज्ञापन
दरअसल आरटीए टीम मंगलवार सुबह ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान टीम ने तिवाला में घर के बाहर खड़े मोनू नामक ट्रांसपोर्टर के डंपर का चालान कर दिया। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि टीम लॉक तोड़कर डंपर को अपने साथ ले गई और इसे स्टार्ट करने के प्रयास में वायरिंग भी फूंक दी। डंपर मालिक के अनुसार चालीस हजार का चालान किया गया जबकि 40 हजार की चपत वायरिंग जलने से उसे लगी है। उसने बताया कि डंपर दो-तीन दिन से घर के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
इस मामले की जानकारी मिलते ही ट्रांसपोर्टर बिरही कलां अड्डे पर इक्ट्ठे हो गए। उन्होंने वाहन सड़क पर खड़े कर दिए जिससे जाम लग गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के समक्ष ट्रांसपोर्टरों ने मौके पर आरटीए को बुलाने की मांग की।
इसके बाद दर्शना भारद्वाज मौके पर पहुंचीं और उन्हें ट्रांसपोर्टरों ने सुबह हुए वाक्य की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे से इस प्रकार की घटनाएं नहीं होंगी और सक्षम स्टाफ ही चेकिंग टीम का हिस्सा रहेगा।