{"_id":"682444fc04a0624ce40a2b1c","slug":"charkhi-dadri-railway-station-shook-with-sound-of-bullets-man-fired-bullets-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri: गोलियों की आवाज से दहला रेलवे स्टेशन, मर्डर के आरोपी ने की फायरिंग; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri: गोलियों की आवाज से दहला रेलवे स्टेशन, मर्डर के आरोपी ने की फायरिंग; देखें वीडियो
Wed, 14 May 2025 12:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 14 May 2025 12:53 PM IST
सार
एक गोली मालगाड़ी पर लगी तो बाकी गोलियों हवा में फायर की हैं। गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल पर मौजूद लोग भयग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बुधवार दोपहर दादरी रेलवे स्टेशन गोलियों की आवाज से दहल उठा। एक युवक ने दोनों हाथों में पिस्तौल ले फायरिंग कर दी। एक गोली मालगाड़ी पर लगी तो बाकी गोलियां हवा में फायर की गई।
गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल पर मौजूद लोग भयग्रस्त हो गए। बचाव के लिए लोग इधर-उधर छिपने लगे। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन जिस तरह से युवक ने गोलियां चलाईं उससे किसी भी तरह का बड़ा हादसा हो सकता था। युवक कौन और क्यों गोलियां चल रहा था, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी पंकज झज्जर जिला के इस्लामपुर गांव का रहने वाला है और फरुखनगर में कल हुए मर्डर में शामिल था। दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद हुए हैं।