फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news,corona unlockdown

31 जुलाई तक जिले में नहीं खुलेंगी शिक्षण संस्थाएं

Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news,corona unlockdown
बाजार में सड़क से गुजरते लोग और वाहन चालक। - फोटो : CharkhiDadri
जिलाधीश शिवप्रसाद शर्मा ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दादरी जिला में अनलॉक-2 के लिए हिदायतें जारी की हैं। इसके अनुसार जिला में 31 जुलाई तक सभी शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी और कोई भी सामाजिक, राजनैतिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन

जिलाधीश ने बुधवार को जारी किए आदेश में कहा है कि अनलॉक फेज-2 में कर्फ्यू का समय रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक का रहेगा। इस दौरान आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर बाकी आवागमन बंद रहेगा। उन्होंने कहा है कि जिला में 31 जुलाई तक शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी। शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई करवा सकते हैं। इसी प्रकार सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, जिम आदि बंद रहेंगे। जिला में कहीं भी मनोरंजन, राजनैतिक, सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। जहां तक हो सके नागरिक कोविड 19 से सावधान रहें। मुंह पर मास्क लगाकर रखें, हो सके तो घर रहकर काम करें, बाहर न निकलें। आपस में दो गज की दूरी को बनाकर रखें।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन रहेगा लागू
उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू रहेगा। राज्य सरकार के प्रशिक्षण संस्थान 15 जुलाई से खुल सकते हैं, जिनके संचालन के मानक नियम विभाग ने बता दिए हैं। जिलाधीश ने कहा है कि अधिक से अधिक नागरिक अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग हो सकेंगे शामिल
डीसी ने कहा है कि शादी विवाह समारोह में 50 व अंतिम संस्कार में बीस व्यक्ति ही मौजूद रह सकते हैं। जिलाधीश ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक-दूसरे से थोड़ी दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस बीमारी को जागरूकता के बल पर ही हराया जा सकता है। इसलिए नागरिक संयम से जीवन को व्यतीत करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed