{"_id":"63ebdc5508c48237ec064f36","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6538298170-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: अड्डे पर छात्राओं के लिए पुलिसकर्मियों ने रुकवाई बसें, भीड़ के कारण नहीं हो पाईं सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: अड्डे पर छात्राओं के लिए पुलिसकर्मियों ने रुकवाई बसें, भीड़ के कारण नहीं हो पाईं सवार
विज्ञापन
फोटो -35 गांव गोपी बस स्टैंड पर स्कूली छात्राओं के लिए बस रुकवाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। बसों के ठहराव की मांग को लेकर रोड जाम करने के बाद मंगलवार को गोपी बस अड्डे पर पुलिस पीसीआर तैनात की गई। पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड पर बसों को रुकवाकर छात्राओं को स्कूल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन बसों में स्थान नहीं होने के कारण छात्राएं सवार नहीं हो पाईं। बाद में पुलिस पीसीआर व निजी वाहन के जरिये छात्राओं को शिक्षण संस्थाओं में पहुंचाया गया।
बता दें कि गांव गोपी से काफी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए बाढड़ा जाते हैं लेकिन बसों की कमी व वहां से आने वाली बसों
का ठहराव गोपी बस स्टैंड पर नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से परेशान छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सोमवार सुबह जुई-बाढड़ा सड़कमार्ग पर जाम लगा दिया था जिसके बाद सूचना मिलने पर बाढड़ा एसएचओ कप्तान सिंह ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को बसों का ठहराव करवाने का आश्वासन दिया था।
अपने आश्वासन को पूरा करते हुए थाना प्रभारी ने मंगलवार को गोपी अड्डे पर पीसीआर तैनात कर दी। इस दौरान बसों को रुकवाया गया और चालकों को गोपी बस स्टैंड पर बसों को रोकने के निर्देश दिए गए। अहम बात यह है कि रही कि जो बसें रुकवाई गईं उनमें जगह नहीं होने के कारण छात्राएं चढ़ नहीं पाईं और बाद में उन्हें पीसीआर और निजी वाहनों के जरिये शिक्षण संस्थाओं तक छोड़ा गया।