फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: ई-टेंडरिंग के खिलाफ दूसरे दिन भी सरपंचों ने खोला मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 25 झोझू कलां खंड के सरपंच तालाबंदी के बाद एसईपीओ सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौपंते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/बौंद कलां/झोझू कलां। ई-टेंडरिंग के विरोध में जिले के सरंपचों का विरोध प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को झोझू कलां खंड के सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय पर सांकेतिक तालाबंदी की और एसईपीओ को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, बौंद कलां खंड के सरपंचों ने ई-टेंडरिंग की खिलाफत में बैठक की और 20 जनवरी को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

झोझू कलां ब्लॉक के सरपंचों ने दोपहर करीब 12 बजे बैठक की। बैठक में खंड के 32 सरपंच मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने सांकेतिक तालाबंदी का फैसला लिया। इसके बाद सरपंचों ने एक मिनट के लिए बीडीपीओ कार्यालय को ताला जड़ दिया जो समय पूरा होते ही खोल दिया गया। इसके बाद उन्होंने एसईपीओ सुरेंद्र सिंह को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से ई-टेंडरिंग को बंद करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने से पहले सरपंचों ने सरकार और पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के खिलाफ नारेबाजी भी की। करीब एक बजकर पंद्रह मिनट पर सरपंच बीडीपीओ कार्यालय से वापस लौट गए।
विज्ञापन

वहीं, बौंद कलां खंड के सरपंचों ने सांवड़ सरपंच प्रतिनिधि गौरव चौबारला की अध्यक्षता में सांजरवास के दादी सती मंदिर परिसर में बैठक की। बैठक में विभिन्न गांवों के सरपंचों ने ई-टेंडरिंग के खिलाफ अपने विचार रखे। उन्होंने सरकार से इसे ग्राम पंचायतों पर न थोंपने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर इससे ग्रामीण विकास प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी : एसडीएम रैंक का अधिकारी मौजूद होगा तो खोलेंगे ताला
बौंद कलां खंड के सरपंचों ने बैठक में विचार-विमर्श करने के बाद 20 जनवरी को सुबह 10 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय पर ताला जड़ने का एलान किया। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि एसडीएम रैंक का अधिकारी मौके पर ही होगा तो ही बीडीपीओ कार्यालय का ताला खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed