{"_id":"63c2fff437de71113c77c455","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr652464842-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रात में सड़कों पर रहते हैं गोवंश, हादसों का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रात में सड़कों पर रहते हैं गोवंश, हादसों का अंदेशा
विज्ञापन
फोटो: 21 समय-9:55- रोहतक रोड पर खड़े गोवंशों का झूंड।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कागजों में चार साल पहले दादरी शहर कैटल फ्री हो चुका है, लेकिन सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश कुछ और ही बयां कर रहे हैं। आलम ये है कि नंदीशाला से करीब पांच गुना अधिक गोवंश सड़कों पर हैं। इनके चलते हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके नगर परिषद ने इन्हें पकड़ने की जहमत नहीं उठाई है। सड़कों और गलियों में सांड़ों की लड़ाई आम बात है और लोगों को काफी नुकसान भी होता है। संवाददाता ने रात 9 से साढ़े 10 बजे तक शहर के छह मुख्यमार्गों का जायजा लिया और इन मुख्यमार्गों पर 44 गोवंश मिले। सड़कों पर आए ये गोवंश कभी भी किसी हादसे का कारण बन सकते हैं। सड़कों पर घूम रहे गोवंश पर पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट ...
जानिये...किस मार्ग पर क्या मिली गोवंशों की स्थिति
केस-1: समसपुर टी-प्वाइंट से महेंद्रगढ़ चौक
करीब 4.2 किलोमीटर की दूरी में इस मार्ग पर कुल 10 गोवंश मिले। तीन गोवंश सड़क पर मिले जबकि दो सड़क किनारे बैठे मिले। रात 9 से 9:25 तक इस मार्ग से 27 वाहन गुजरे। यह मार्ग नारनौल का दिल्ली समेत भिवानी और रोहतक से जुड़ाव करता है।
केस-2 महेंद्रगढ़ चौक से लोहारू चौक
संवाददाता ने 9:25 से 9:35 तक महेंद्रगढ़ चौक से लेकर लोहारू चौक तक गोवंशों की स्थिति जांची। इस दौरान इस मार्ग पर कलियाणा मोड़ के समीप महज एक ही गोवंश मिला। इस मिनट के अंदर इस मार्ग से 57 वाहन गुजरे जिनमें ज्यादातर भारी वाहन हैं।
विज्ञापन
केस-3: लोहारू चौक से परशुराम चौक
लोहारू चौक से लेकर परशुराम चौक तक सड़क की लंबाई करीब 2.2 किलोमीटर है। इस मार्ग का संवाददाता ने 9:35 से लेकर 9:50 तक जायजा लिया और यहां सबसे अधिक 15 गोवंश मिले। 8 गोवंश सड़क पर खड़े मिले जबकि 7 सड़क किनारे बैठे पाए गए।
केस-4: परशुराम चौक से रोहतक फाटक
शहर के परशुराम चौक से लेकर रोहतक फाटक तक दूरी करीब एक किलोमीटर है। इस मार्ग पर संवाददाता ने 9:50 से लेकर 10 बजे तक जायजा लिया और यहां 10 गोवंश मिले। चार गोवंश रेस्ट हाउस के सामने और पांच गोवंश अस्थायी डंपिंग प्वाइंट पर मिले।
केस-5: लाजपतराय चौक से परशुराम चौक
संवाददाता ने 10:05 मिनट से लेकर 10:15 तक परशुराम चौक से लाला लाजपतराय चौक पर गोवंशों की स्थिति जांची। इस दौरान करीब 500 मीटर की दूरी में 5 गोवंश यहां मिले। 10 मिनट के अंदर इस मार्ग से 12 वाहन गुजरे जिनमें 8 बाइकें शामिल हैं।
केस-6-: रेलवे स्टेशन से आंबेडकर चौक
रेलवे स्टेशन से वाया पुरानी सब्जी मंडी होते हुए आंबेडकर चौक तक दूरी करीब 500 मीटर है। इस मार्ग पर संवाददाता को 10:15 से 10:30 तक तीन गोवंश मिले। दो गोवंश पुरानी सब्जी के सामने सड़क पर खड़े मिले जबकि एक गोवंश आंबेडकर चौक पर मिला।
नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी से सीधे सवाल-जवाब
सवाल: गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं, आपका क्या कहना है?
जवाब: समय-समय पर इन्हें पकड़ने के लिए नगर परिषद की ओर से अभियान चलाया जाता है।
सवाल: लंबे समय से शहर में गोवंश पकड़ो अभियान नहीं चला है?
जवाब: इस संबंध में अधिकारियों के साथ बात हो चुकी है और जल्द ही अभियान शुरू कराया जाएगा।
सवाल: गोवंशों के अलावा बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़ने की क्या योजना है?
जवाब: हम गोवंशों के साथ बंदर और कुत्ते पकड़ने का टेंडर एकसाथ आमंत्रित करने की तैयारियां कर रहे हैं।
सवाल: कब तक शहर की सड़कें और गलियां गोवंश मुक्त होंगी?
जवाब: हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द अभियान शुरू करवाकर शहरवासियों को समस्या से निजात दिला दें।