फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: एसडीएम को दिए अवैध निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
।ोटो 11 जिला समन्वय समिति की बैठक में डीसी प्रीति को शहर का ले-आउट प्लान दिखातीं डीटीपी नीलम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले प्रॉपर्टी डीलर्स और बिल्डर्स के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई अमल में लाएगा। शहरी क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण को गिराने की जिम्मेदारी वीरवार को डीसी प्रीति ने एसडीएम नवीन कुमार को सौंप दी है। डीसी ने स्पष्ट आदेश दिए है कि शहर में होने वाले अवैध निर्माण तोड़कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वीरवार को अपने कार्यालय में डीसी प्रीति ने अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग व नगर योजनाकार विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में जरूर लाएं। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति सड़क व गली पर अवैध निर्माण करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक अवैध कॉलोनी में जमीन खरीदने की भूल न करे। नगर योजनाकार व प्रशासन से मंजूर हुई कालोनियों में ही प्लॉट खरीदना चाहिए। मुख्य सड़कों के किनारे सौ मीटर की हरित पट्टी में भी किसी प्रकार का निर्माण नहीं करना चाहिए। बैठक में बाढड़ा के एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह, दादरी के एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश रेणुका, उप पुलिस अधिक्षक वीरेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed