फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: अवैध कॉलोनियों को नियमित करने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेगा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 10 अवैध कॉलोनियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेतीं डीसी प्रीति। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। शहर की अवैध कॉलोनियों को नियमित करवाने के लिए डीसी प्रीति ने वीरवार को नगर योजनाकार और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने इस विषय में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मुहिम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा। अवैध कॉलोनी निवासी 18 जनवरी तक अपनी कॉलोनी नियमित करवाने संबंधित दस्तावेज नगर योजनाकार कार्यालय में जमा करवाएं।
विज्ञापन

डीसी प्रीति ने कहा कि सरकार द्वारा निकाय सीमा से बाहर अवैध कॉलानियों को नियमित करने के लिए 18 जुलाई 2022 से कॉलोनाइजर्स से आवेदन मांगे गए थे। इसकी अंतिम तिथि 18 जनवरी 2023 है। इसके लिए अभी तक केवल 3 कॉलोनियों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने निकाया सीमा से बाहर अवैध कॉलोनियों को वैध कने के लिए इन कॉलोनियों में बसे लोगों की मूलभूत जरूरते बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज आदि का डाटा तैयार करने का निर्णय लिया था। अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए सरकार द्वारा चार अलग-अलग कटैगरी बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द नगर योजनाकार कार्यालय को दें।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी नीलम शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा कॉलोनियों को वैध करने के लिए बनाई गई योजना में 25 प्रतिशत विकसित कॉलोनी, 26 से 50 प्रतिशत, 51 से 75 प्रतिशत और 76 से 100 प्रतिशत विकसित कॉलोनियों का अलग-अलग डाटा तैयार किया जाएगा। दादरी नगरपरिषद के क्षेत्र से बाहर विकसित ऐसी अवैध कॉलोनियों में क्या-क्या जरूरतें है उनका पूरा विवरण शहर की रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, स्थानीय बिल्डर, कॉलोनाइजर व को-ऑपरेटिव सोसायटी अवैध कॉलोनियों की बुनियादि जरूरतों का पूरा ब्योरा हरियाणा रूरल डवलपमेंट अथोरिटी में पूरे दस्तावेज सहित जमा करवाएं। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल के कमरा नंबर 109-110 में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चाहिए दस्तावेज
दस्तावेजों में जमाबंदी, नकल, रजिस्ट्री व सजरा, स्वामित्सव के प्रमाण के साथ प्लाट धारक की सूची व कॉलोनी का ले-आउट प्लान, सर्वे प्लान, ले आउट प्लान सेटेलाइट इमेज पर तैयार किया हुआ व सभी गलियों की चौड़ाई- लंबाई और अन्य सुविधाओं के विवरण की तीन प्रतियां व एक सॉफ्ट कॉपी जमा करवानी होगी।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में बाढड़ा के एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह, दादरी के एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश रेणुका, उप पुलिस अधिक्षक वीरेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता भरत सिंह, जनस्वास्थय अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता आरसी गौड़, तहसीलदार सूरत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed