फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: 16 दिन में दूसरी बार टला बौंद कलां पंचायत समिति चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
बौंद कलां। खंड विकास एवं पंचायत समिति का चुनाव एक बार फिर से स्थगित करना पड़ा है। गत 16 दिन में पंचायत समिति प्रधान व उप-प्रधान का चुनाव दूसरी बार टला है। वहीं, खंड चुनाव अधिकारी डॉ. बलवंत सहारण ने चुनाव की अगली तारीख 20 जनवरी तय की है और खंड पंचायत समिति के प्रधान और उप-प्रधान की स्थिति स्पष्ट होने में अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, जिला प्रशासन ने बौंद कलां पंचायत समिति के प्रधान और उप-प्रधान पद के चुनाव के लिए पहले गत 28 दिसंबर की तारीख तय की थी। उस दौरान खंड चुनाव अधिकारी डॉ. बलवंत सहारण बीमार हो गए थे और इसके चलते चुनाव स्थगित करना पड़ा था। उस दौरान उन्होंने चुनाव के लिए अगली तारीख 12 जनवरी तय की थी। लेकिन इससे ठीक पहले फिर से चुनाव स्थगित किया गया। चुनाव स्थगित करने का कारण अपरिहार्य है। चुनाव स्थगित होने की सूचना मिलने के चलते पंचायत समिति का कोई सदस्य खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचा। चुनाव की अगली तारीख 20 जनवरी तय हुई है।
विज्ञापन

पंचायत समिति में 18 सदस्य
बौंद कलां पंचायत समिति में कुल 18 सदस्य हैं। इनमें सतेंद्र, ललिता देवी, उदयवीर सिंह, पूजा, राजेश कुमार, सुमन देवी, हरीश, कमलेश देवी, नितेश कुमार, जोगिंद्र, रविता, सुरेंद्र, सुमित्रा, मीनू, स्वर्ण सिंह, सुषमा यादव, अमृतपाल और दीपक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed