चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जिले के बीजेपी कार्यालय में सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
बीजेपी जिला अध्यक्ष सत्येंद्र परमार ने बताया कि कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दिवंगत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। सतेंद्र परमार ने कहा कि हीराबेन सहज, सरल व जीवट व्यक्तित्व वाली महिला थीं। उन्होंने हमेशा दूसरों को अच्छाई के रास्ते पर चलने का मार्ग दिखाया। इस दौरान रामकिशन शर्मा, डॉ. बलवान सांगवान, नगर परिषद चेयरमैन बक्शी सैनी, सुनीता दांगी, संजय छपारिया, विजय अग्रवाल, अनिता लुहाच, राजवती काजला, नितेश ऐरन, कुलदीप जोशी, राजेश शर्मा, जगजीत सांगवान, कर्णवीर सांगवान, सत्यवान मोड़ी, श्रवण गुप्ता, जगदीश, राजरानी राजपूत, सतीश महराणा, कमल सिंह, कृष्ण, केदारनाथ, निर्भय जैन, पवन बंसल, विनोद गुप्ता आदि ने शोक जताया है।