फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: हेल्थ मॉडल स्पर्धा में भागेश्वरी स्कूल की छात्रा लक्ष्मी ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो-= 17 बौंदकलां में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी शिक्षकों के साथ। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। बौंदकलां स्थित राजकीय मॉडल स्कूल में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न थीम पर अनेक मॉडल, पोस्टर एवं विज्ञान स्किट का प्रदर्शन कर अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार का परिचय दिया। विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र महेंद्रा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। हेल्थ मॉडल स्पर्धा में भागेश्वरी स्कूल की लक्ष्मी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बीआरपी डॉ.महेंद्र सिंह ने बताया कि स्किट स्पर्धा में पर्यावरण थीम में कमोद स्कूल के शिवम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इको फ्रेंडली स्पर्धा में पातुवास स्कूल की छात्रा पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेल्थ एंड क्लीन में पातुवास स्कूल की चंचल ने प्रथम व मिसरी से विक्रम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी में समसपुर स्कूल की तन्नू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिस्टोरिकल डेवलपमेंट में बौंद कलां के सौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोनू बीआरपी व प्राध्यापिका सुदेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इसी प्रकार पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में एडवांसमेंट इन इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी स्पर्धा में कमोद स्कूल की प्रीति प्रथम रही। मिसरी के आशु ने दूसरा व कमोद की पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इको फ्रेंडली मैटीरियल स्पर्धा में सांवड़ स्कूल की तन्नू ने प्रथम, झिंझर की ऋतु ने दूसरा व रानीला के भूपेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हेल्थ मॉडल स्पर्धा में भागेश्वरी स्कूल की लक्ष्मी ने बाजी मारी। सौंप-कासनी स्कूल की प्रीति ने दूसरा व बिगोवा स्कूल के रवींद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रांसपोर्ट एंड इनोवेशन में मिसरी स्कूल की छात्रा सानिया प्रथम, समसपुर की तृप्ति ने दूसरा व लांबा स्कूल की सुमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण स्पर्धा में रावलधी का शुभम प्रथम, बौंदकलां की दीक्षा ने दूसरा व इसी स्कूल की रश्मि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिस्टोरिकल डेवलपमेंट में कन्या स्कूल रानीला की वर्षा प्रथम रही। इसी स्कूल की मानसी ने दूसरा व पातुवास स्कूल के नवनीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मैथमेटिक्स में भागेश्वर के देव ने प्रथम, मकड़ानी की खुशी ने दूसरा व कन्या स्कूल बौंदकलां की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान राकेश चावल और राकेश ने निर्णायक की भूमिका निभाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैथमेटिक्स स्पर्धा में मिसरी की प्रगति प्रथम रही। बौंदकलां की बसकर ने दूसरा व लांबा स्कूल की निशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन स्पर्धाओं में प्राध्यापिका कविता धनखड़ और आजाद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की खंड नोडल पर्सन बीआरपी मोनू ने बताया कि सभी विजेता छात्र अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम में पवन कुमार बीआरपी, अनुराधा एबीआरसी, बबिता, संतोष, अन्नू, मुकेश, अनूप डाला, अध्यापक आनंद का सहयोग रहा।

एडवांसमेंट इन्फॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में भागेश्वरी स्कूल की अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
मॉडल स्पर्धा में एडवांसमेंट इन्फॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में भागेश्वरी स्कूल की अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। झिंझर स्कूल के रोहन ने दूसरा व नीमली स्कूल के सनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इको फ्रेंडली मैटेरियल में सौंप- कासनी के प्रिंस ने बाजी मारी। रावलधी के धर्मेश ने दूसरा व बिगोवा स्कूल की खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हेल्थ एंड क्लीनलीनेस में पातुवास स्कूल के यश कुमार ने प्रथम, बौंद कला के दुष्यंत ने दूसरा और झिंझर स्कूल की जानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिस्टॉरिकल डेवलपमेंट विद करंट इनोवेशन स्पर्धा में नीमली स्कूल का निशांत प्रथम रहा जबकि बौंद कलां की अनुष्का ने दूसरा और सांवड़ स्कूल की कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एनवायरमेंटल कंसंर्स स्पर्धा में सांकरोड़ स्कूल की साक्षी प्रथम, सांवड़ की योगिता ने दूसरा व रानीला की शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रांसपोर्ट एंड इनोवेशन प्रतियोगिता में भागेश्वरी के अमन ने प्रथम, मिसरी के मनजीत में दूसरा व समसपुर के हिमांशु में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed