फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: नवनिर्वाचित जिला पार्षद और ब्लॉक समिति सदस्यों ने निकाला विजयी जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो - 49 महाशय मंशाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती नवनिर्वाचित्त पार्षद शर्मिला देवी। - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। बाढड़ा खंड के नवनिर्वाचित जिला पार्षद व ब्लॉक समिति के विजेताओं ने मुख्य क्रांतिकारी चौक पर महाशय मंशाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन सेवा का संकल्प लिया। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल लगाकर और ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी समर्थित वार्ड सात से प्रत्याशी शर्मिला देवी को जिला परिषद चुनाव में सबसे बड़ी जीत मिली है। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद शर्मिला देवी मुख्य क्रांतिकारी चौक अपने समर्थकों के साथ पहुंची। इस दौरान पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी, सुखबीर, मंगल गोपी, सुरेश विजेता का स्वागत किया। प्रत्याशी शर्मिला देवी ने महाशय मंशाराम व राजा महताब सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार वार्ड छह से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुनील हड़ौदी ने जीत दर्ज की। सुनील हड़ोदी का सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, भाजपा नेता रामबीर बेरला, महेंद्र शर्मा,महेंद्र रुदड़ौल आदि सांसद धर्मबीर सिंह समर्थकों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। वार्ड आठ से सामान्य वर्ग की सीट पर डालावास के पूर्व सरपंच मंदीप श्योराण के जीत दर्ज की। जजपा नेता शमशेर जगरामबास, सुधीर पंचगावां, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामकिशन फौजी, मुकेश बाढड़ा, संदीप डालावास, राजेश चांदवास ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed