{"_id":"636e9e9f10a8a80b003e10c9","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6468875187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरी तर्ज पर ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी ऑन द स्पॉट बिलिंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरी तर्ज पर ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी ऑन द स्पॉट बिलिंग सुविधा
विज्ञापन
फोटो-18 रेलवे रोड स्थित शहर का मुख्य बिजली सब स्टेशन।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। अब शहर की तर्ज पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली उपभोक्ताओं को ऑन द स्पॉट बिलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके तहत उपभोक्ताओं के बिजली बिल हिसार हेड ऑफिस से आरएपीडीआरपी शाखा से तैयार होंगे। बिजली निगम दिसंबर माह से इस प्लान को लागू करने की तैयारी में है। गत जून माह से इन उपभोक्ताओं को बिजली बिल न मिल पाने का यही कारण है।
बता दें कि बिजली निगम का सारा कामकाज ऑनलाइन ही हो रहा है। नया कनेक्शन लेने के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया अपनानी पड़ती है। शहरों में तो स्पॉट बिलिंग की सुविधा करीब दो साल पहले शुरू हो गई थी और अब बिजली निगम इसे गांवों में भी लागू करने की तैयारी में है। शहर की अगर बात करें तो बिजली कर्मचारी पोल पर लगे मीटरों की रीडिंग लेकर तत्काल इसे ऑनलाइन अपलोड कर देते हैं। बाद में मशीन से बिल की प्रति निकालकर उपभोक्ता को दे दी जाती है। अब यही पैटर्न गांवों में भी लागू होने जा रहा है।
पिछले जून माह से ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं मिल पा रहे हैं। इसका कारण बिजली निगम का स्पॉट बिलिंग प्लान पर काम शुरू करना है। इसके तहत उपभोक्ताओं का पूरा डाटा फीड किया जा रहा है। दिसंबर माह तक यह काम पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्पॉट बिलिंग का कार्य आरएपीडीआरपी शाखा की ओर से किया जा रहा है। जैसे ही यह काम पूरा होगा यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
इकट्ठा बिल मिलने पर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा बोझ
जून माह से बिल न मिलने पर उपभोक्ताओं में चिंता बनी हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब निगम पीछे के इन माह का बकाया बिल इकट्ठा भेजेगा तो उन पर आर्थिक दबाव पड़ेगा। अगर निगम बीच में प्रतिमाह औसत बिल भी भेज देता तो इतनी परेशानी नहीं हो पाती।
31 मार्च तक सभी गांवों को मिलेगी चौबीस घंटे बिजली
31 मार्च तक जिला के ग्रामीण उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलना भी शुरू हो जाएगी इसके लिए जगमग योजना पर तेजी से काम चल रहा है। 34 गांवों में यह काम पूरा हो चुका है। 48 गांवों में दिसंबर में शुरू कर दिया जाएगा शेष गांवों को 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे लाइन लॉस भी 20 प्रतिशत से नीचे आ जाएगा। बिजली की चोरी बंद हो जाएगी।
दिसंबर माह में स्पॉट बिलिंग की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए हिसार हेड ऑफिस में काम तेजी से चल रहा है। उपभोक्ता को घर पर बिजली बिल की प्रति मिल जाएगी और घर बैठे बिल जमा करवा सकेंगे।
-शंकरलाल, एसडीओ (ग्रामीण), बिजली निगम