फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Man found dead in the field, murder allegation

Charkhi Dadri: खेत में मृत मिला व्यक्ति, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 07 Apr 2024 12:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और यशवंत को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Man found dead in the field, murder allegation
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी के गांव कमोद निवासी किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव खेत में मिला। वहीं मृतक की पत्नी ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कमोद निवासी 40 वर्षीय यशवंत खेती करता था। गत शनिवार को सांय तीन बजे वह खेत में पशुओं के लिए चारा लाने के लिए गया था।

वहीं एक घंटे बाद करीब 4 बजे किसी ने घर आकर सूचना दी कि यशवंत खेत में अचेत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद मां ओमपति व अन्य पड़ोसी उसे देखने खेत पहुंचे तो यशवंत बेसुध हालत में मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed