फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: Accused of duping an elderly person of Rs 6.50 lakh arrested

Charkhi Dadri: पोती का पति बन बुजुर्ग से 6.50 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

Sat, 27 Apr 2024 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

दादरी साइबर थाना पुलिस ने बिहार के गोपालगंज निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दिसंबर 2023 में भागेश्वरी निवासी बुजुर्ग से साइबर ठगी की गई थी। 

विज्ञापन
Charkhi Dadri: Accused of duping an elderly person of Rs 6.50 lakh arrested
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिंगापुर में रहने वाली पत्नी का पति बनकर भागेश्वरी निवासी बुजुर्ग से साढ़े 6 लाख की ठगी करने के आरोपी को दादरी साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी राहुल के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि भागेश्वरी निवासी रामकृष्ण यादव ने दिसंबर 2023 में बौंदकलां थाने में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 9 दिसंबर को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वो सिंगापुर से आपकी पोती का पति बोल रहा है। उसका एक दोस्त सरदारजी है और उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है। पोती का पति बताने वाले शख्स ने रामकृष्ण से कहा कि वो खाते में रुपये डालेगा और वो रुपये सरदारजी के पास भेजने है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद 11 दिसंबर को एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि 16 लाख 50 हजार रुपये जमा हो गए हैं। मैसेज आने के कुछ देर बाद एक शख्स ने रामकृष्ण के पास कॉल की और खुद की पहचान सरदारजी के रूप में बताई। इसके बाद रामकृष्ण ने आरटीजीएस के जरिये साढ़े 6 लाख रुपये उसके खाते में डाल दिए। बाद में बुजुर्ग को पता चला कि उसके खाते में साढ़े 16 लाख जमा होने का जो मैसेज आया था वो फर्जी था। पुलिस ने रामकृष्ण की शिकायत पर केस दर्ज किया था। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी राहुल को बिहार से काबू किया है। इस मामले में और गिरफ्तारी भी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त को दे रखा था एटीएम
आरोपी राहुल से पुलिस ने एक पासबुक भी बरामद की। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपना खाता नंबर व एटीएम अपने दोस्त को दे रखा था। इस खाते में जो पैसे आते थे वो ही निकालवाता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed