फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri: 25 vehicles are being operated for students, path to reach government schools has become easier

Charkhi Dadri: विद्यार्थियों के लिए 25 वाहनों का हो रहा संचालन, राजकीय स्कूलों में पहुंचने की डगर हुई आसान

Tue, 29 Oct 2024 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 09:06 PM IST
सार

सुबह-शाम घर से स्कूल और स्कूल से वापस घर तक का सफर 679 विद्यार्थी कर रहे हैं। छात्राओं के साथ वाहनों में शिक्षिकाएं भी सफर कर रही हैं। 

विज्ञापन
Charkhi Dadri: 25 vehicles are being operated for students, path to reach government schools has become easier
गांव ढाणी फोगाट के स्कूल में बस चढ़तीं छात्राएं व मौजूद डीईओ कृष्णा फोगाट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले के बौंदकलां खंड में विद्यार्थियों के लिए परिवहन सुविधा दी जा रही है। वर्तमान में खंड के 14 स्कूलों में 25 वाहन चलाए जा रहे हैं जिनमें प्रतिदिन 679 छात्र-छात्राएं सफर कर रहे हैं। ऐसे में अब उनकी घर से स्कूल और स्कूल से वापस घर पहुंचने की डगर आसान हो गई है जबकि समय की भी बचत हो रही है।

विज्ञापन


बता दें कि जुलाई में छात्र परिवहन योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तहत हर जिले के एक-एक खंड में परिवहन सुविधा संचालित की गई थी। इस दौरान जिले के बौंदकलां खंड का चयन किया गया। खंड के 14 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बस, ऑटो व क्रूजर का संचालन किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को वाहन का इंतजार नहीं करना पड़ता और वे आसानी व समय से स्कूल पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


वाहन सुबह सात बजे विद्यार्थियों को लेने के लिए गांवों में जाते हैं और 7:50 पर विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचा देते हैं। इसके बाद स्कूलों की छुट्टी होने से दस मिनट पहले अपने स्कूलों में पहुंच जाते हैं और वहां विद्यार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा देते हैं। विद्यार्थियों के गंतव्य के हिसाब से किराया लगता है और माह के अंत में सभी स्कूलों की ओर से शिक्षक को इसका ब्योरा दिया जाता है। इसके बाद विभाग किराया राशि स्कूलों को देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार स्कूलों में छात्राओं के लिए चल रही बसें
गांव समसपुर, मौड़ी, बौंदकलां और ढाणी फोगाट आदि में छात्राओं के लिए राजकीय कन्या स्कूल हैं और इनमें छात्राओं के लिए बसें चलाई जा ही हैं। इन बसों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए एक महिला शिक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतिदिन सुबह व शाम को छात्राओं के साथ सफर करती है। इनके अलावा बस में भी महिला हेल्पलाइन नंबर पर लिखवाया गया है। छात्राएं असहज या आपातकालीन समय में इन नंबर पर कॉल कर सूचना दे सकती हैं।

बजट के हिसाब से चलाए गए वाहन
गांव मिसरी में विद्यार्थियों के लिए ऑटो चलाए जा रहे हैं। यहां पर बसों की सुविधा नहीं है और शुरुआत में बस के लिए विभाग के पास किराये की कोटेशन भेजी गई थी। लेकिन बजट से बाहर होने पर शिक्षा विभाग की अनुमति से यहां ऑटो का संचालन किया जा रहा है। अप्रोच रूट से आने वाले विद्यार्थियों को भी अब ये सुविधा रास आ रही है।

इन स्कूलों में पहुंच रहे सबसे अधिक विद्यार्थी
गांव मिसरी व समसपुर में सबसे अधिक विद्यार्थी जा रहे हैं। गांव मिसरी में 125 विद्यार्थी जाते हैं और इसके लिए 8 ऑटो पंजीकृत कराए गए हैं। ये ऑटो लांबा, कोहलवास, सांजरवास, कमोद, मिर्च, सौंप, कासनी, जयश्री आदि से विद्यार्थियों को लेकर आते हैं। वहीं, समसपुर में दो बसों में 86 विद्यार्थी रोज स्कूल पहुंच रहे हैं।


खंड में परिवहन योजना संचालित की जा रही है और वर्तमान में विद्यार्थियों को इसका काफी लाभ मिल रहा है। प्रतिदिन विद्यार्थी इन वाहनों से स्कूल पहुंच रहे हैं। -राजबाला फोगाट, बीईओ, बौंदकलां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed