{"_id":"65a6dfcf10331928290545e6","slug":"chargesheet-filed-against-one-teacher-and-fir-against-another-for-molesting-a-student-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12189-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छात्रा से छेड़छाड़ करने पर एक शिक्षक चार्जशीट तो दूसरे पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छात्रा से छेड़छाड़ करने पर एक शिक्षक चार्जशीट तो दूसरे पर एफआईआर दर्ज
Wed, 17 Jan 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के दो राजकीय स्कूलों में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी शिक्षकों की हरकत पर पुलिस और शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। बाढड़ा खंड के एक राजकीय स्कूल में तैनात संस्कृत शिक्षक को शिक्षा विभाग ने चार्जशीट कर दिया है जबकि दादरी खंड के एक स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों पर हुई कार्रवाई की पुष्टि की है।
बता दें कि दिसंबर माह में दादरी जिला के एक माध्यमिक और एक सीनियर सेकंडरी स्कूल में शिक्षकों की ओर से नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की गई थी। बाढड़ा खंड के एक स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप करीब पचास वर्षीय संस्कृत शिक्षक पर लगा था। उक्त शिक्षक को विभाग ने तत्काल सस्पेंड कर बाढड़ा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उसे हाजिरी लगाने के निर्देश दिए थे। इस मामले में सोमवार को शिक्षा विभाग ने उक्त शिक्षक को चार्जशीट कर दिया है। छात्रा की काउंसिलिंग महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से की गई।
वहीं, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का दूसरा मामला दादरी शहर के एक समीपवर्ती गांव के स्कूल का है। इसमें छेड़छाड़ का आरोप प्रतिनियुक्ति पर तैनात अंग्रेजी शिक्षक पर लगा था। इस मामले की शिक्षा विभाग की टीम ने जांच की तो शिक्षक दोषी पाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की काउंसिलिंग रिपोर्ट और स्कूल मुखिया की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश करते हुए शिक्षा विभाग के मुख्यालय मेंं भी गत 7 दिसंबर को पत्र लिखा जा चुका है। चिंताजनक बात ये है कि दादरी जिले में शिक्षकों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ करने के 11 माह के अंदर तीन मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
गलत मंशा से नौवीं कक्षा की छात्रा को छूआ, निजी अंग को भी किया स्पर्श
महिला थाना पुलिस टीम ने प्रतिनियुक्ति पर तैनात अंग्रेजी शिक्षक की हरकत को लेकर स्कूल प्रधानाचार्य के बयान दर्ज किए। इस दौरान पुलिस टीम की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शिक्षक ने न केवल गलत नीयत से छात्रा को छूआ बल्कि निजी अंग को भी स्पर्श किया।
मामले सामने आए तो शिक्षकों को दिलाया पॉक्सो एक्ट का प्रशिक्षण
दिसंबर माह में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले सामने आने पर दादरी शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलोंं के मुखियाओं को पॉक्सो एक्ट से संबंधी प्रशिक्षण दिलाया। इसमें उन्हें विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों से जानकारी दिलाई गई। इसके अलावा बालिका मंथन कार्यक्रम के तहत भी छात्राओं से फीडबैक लिया जा रहा है। बाढड़ा खंड का मामला बालिका मंथन के तहत ही सामने आया।
दादरी खंड के एक राजकीय स्कूल में हुई घटना पर संज्ञान लेते हुए 7 दिसंबर को ही मुख्यालय को सूचित कर दिया गया था। आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई होगी। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया है। इस तरह की घटनाएं जिला शिक्षा विभाग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
कृष्णा फौगाट, जिला शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी
बाढड़ा खंड के एक स्कूल में हुई घटना के आरोपी संस्कृत शिक्षक को चार्जशीट कर दिया गया है। ये मामला संज्ञान में आते ही तत्काल आरोपी शिक्षक को वहां से हटाकर उसकी हाजिरी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुनिश्चित कर दी गई थी। शिक्षक को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
नवीन नारा, डीईईओ, चरखी दादरी