{"_id":"6255c31a5fb58c771607035d","slug":"change-of-weather-mood-relief-from-heat-due-to-cloud-cover-charkhidadri-news-hsr6289719129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज, बादल छाने से गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज, बादल छाने से गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
दोपहर के समय परशुराम चौक पर छाए बादल।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। मौसम में मंगलवार को आए बदलाव का जन-जीवन पर अनुकूल असर देखा गया। दिन के समय बादल छाए रहे, जिससे तपिश भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम 27.4 डिग्री रहा। मौसम में आए बदलाव से जिले में प्रदूषण का स्तर भी घटा है।
एक सप्ताह से जिले का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। खासकर दोपहर के समय गर्मी प्रचंडता का अहसास करवा रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम में बदलाव आने से तापमान में गिरावट का अंदेशा जताया था। सोमवार के तापमान को जिले में अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम 29.1 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री लुढ़का है। बाजार में भी चहल-पहल नजर आई। जूस की स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भी मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है। बुधवार और वीरवार को भी जिले में बादल छाए रहने का अनुमान है।
एक दिन में 62 एक्यूआई कम हुआ प्रदूषण का स्तर
पांच से 11 अप्रैल तक की जिले में प्रदूषण की स्थिति देखें तो स्तर 230 एक्यूआई से पार रहा और इसके चलते हवा की गुणवत्ता खराब रही। 11 अप्रैल को जिले में प्रदूषण का स्तर 261 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया था, जो मंगलवार को मौसम में बदलाव आने से घटकर 199 एक्यूआई रह गया। ऐसे में मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 62 एक्यूआई गिरा है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों में ये रही तापमान की स्थिति
तारीख अधिकतम न्यूनतम
12 अप्रैल 41.5 27.4
11 अप्रैल 42.4 29.1
10 अप्रैल 43.0 29.4
9 अप्रैल 44.0 29.8
8 अप्रैल 44.5 24.8
पिछले पांच दिनों ये रहा प्रदूषण का स्तर
तारीख प्रदूषण का स्तर
12 अप्रैल 199 एक्यूआई
11 अप्रैल 261 एक्यूआई
10 अप्रैल 247 एक्यूआई
9 अप्रैल 230 एक्यूआई
8 अप्रैल 220 एक्यूआई