फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chanda receives Imarti Devi Smriti Award

Charkhi Dadri News: नौवें अधिवेशन में सहायक आचार्य वासवदता चंदा को मिला इमरती देवी स्मृति पुरस्कार

Tue, 19 Nov 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 19 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chanda receives Imarti Devi Smriti Award
  इतिहास कांग्रेस के नौवें अधिवेशन में सहायक आचार्य वासवदता चंदा को पुरस्कार प्रदान करते मुख्य
चरखी दादरी। हरियाणा इतिहास कांग्रेस के नौवें अधिवेशन में इस वर्ष का इमरती देवी स्मृति पुरस्कार सुकांता कॉलेज भंगन खाली पश्चिम बंगाल की सहायक आचार्य वासवदता चंदा को दिया गया। अधिवेशन में देश के 14 राज्यों एवं दक्षिणी कोरिया के प्रतिनिधि समेत विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के 170 से अधिक विद्वानों ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

हरियाणा इतिहास कांग्रेस के महासचिव डॉ. सज्जन कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार उनके शोध लेख 1970 के दशक में वन्य जीवन संरक्षण कानून को लेकर हरियाणा एवं पंजाब में तितरों एवं बटेरों के विवादास्पद मामले को लेकर दिया गया। पुरस्कार हरियाणा के इतिहास एवं संस्कृति पर उत्कर्ष शोध करने वाली महिला शिक्षक एवं शोधकर्ता को दिया जाता है। हरियाणा इतिहास कांग्रेस के अध्यक्ष एवं जनता महाविद्यालय चरखी दादरी के प्राचार्य पुरातत्वविद् एवं इतिहासकार डॉ. यशवीर सिंह की माता की स्मृति में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा के इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर शोध को प्रोत्साहित करना इस पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य है । दयानंद महाविद्यालय हिसार में संपन्न इतिहास कांग्रेस के अधिवेशन में मुख्य अतिथि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरसीराम बिश्नोई, मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अनिरुद्ध देशपांडे, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के प्रोफेसर दलजीत सिंह, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के प्रोफेसर विकास नौटियाल, आईआईटी गांधीनगर के पुरातत्व विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर वीएस प्रभाकर, डॉ. मनमोहन शर्मा, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विक्रमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed