फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chances of rain for two days, slow lifting process can become a cause of trouble

Charkhi Dadri News: दो दिन बारिश के आसार, धीमी उठान प्रक्रिया बन सकती है परेशानी का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain for two days, slow lifting process can become a cause of trouble
चरखी दादरी। जिले के खरीद केंद्रों पर सरसों और गेहूं की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक की बात करे तो सरसों की आवक ढाई लाख क्विंटल और गेहूं की आवक दो लाख क्विंटल तक पहुंच चुकी है। इसमें से 1.88 लाख क्विंटल सरसों और 1.70 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इधर मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल को बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

दादरी मंडी की बात करे तो बुधवार को सरसों व गेहूं की खरीद सुचारू रूप से हुई। दादरी मंडी में बुधवार को 26 हजार क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। इसके अलावा 9300 क्विंटल गेहूं भी मंडी में पहुंचा। मंडी में आवक और खरीद का आंकड़ा बढ़ रहा है जबकि उठान कार्य बेहद धीमा है। उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण 1,68,183 क्विंटल अनाज खुले में पड़ा हुआ है। वहीं, मौसम विभाग 27 और 28 अप्रैल को बारिश की संभावना जता चुका है। और अगर यह अनुमान सही साबित हुआ तो काफी अनाज खरीद केंद्रों पर भीगने की आशंका है। बुधवार को दादरी मंडी में 2800 क्विंटल गेहूं और 8500 क्विंटल सरसों की खरीद की गई।
विज्ञापन

दादरी मंडी की बात करे तो अब तक 1,20,130 क्विंटल सरसों और 75,728 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अब अगर उठान की स्थिति देखे तो 64,999 क्विंटल सरसों और 40,149 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में 43,119 क्विंटल सरसों और 24,335 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। यहां से 26,330 क्विंटल सरसों और 11,644 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। झोझूकलां केंद्र पर 16630 क्विंटल सरसों और 3,686 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसमें से 3,763 क्विंटल सरसों और 2,924 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। छपार केंद्र पर 14279 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है जिसमें से 3134 क्विंटल का उठान हो चुका है। बौंदकलां केंद्र पर 49677 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है और इसमें से 20458 क्विंटल गेहूं गोदामों तक पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी एजेंसियों के कर्मचारी लगातार गेहूं और सरसों की खरीद करने में लगे हुए है। उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण मंडी में खरीद होने के बाद अनाज रखने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
-संदीप देशवाल, परचेज मैनेजर, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed