{"_id":"6619a492b80ff9150f0efb37","slug":"challans-issued-for-nine-school-buses-three-seized-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116237-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: प्राथमिक उपचार पेटिका मिली न दस्तावेज पूरे, नौ स्कूल बसों के चालान, तीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: प्राथमिक उपचार पेटिका मिली न दस्तावेज पूरे, नौ स्कूल बसों के चालान, तीन जब्त
Sat, 13 Apr 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कनीना बस हादसे से भी जिले के निजी स्कूल मुखियाओं ने सबक नहीं लिया। हादसे के अगले दिन भी सड़क सुरक्षा नीति को दरकिनार कर उन्होंने बसों को सड़कों पर उतार दिया। हालांकि आरटीए और पुलिस टीमों की चेकिंग मुहिम में उनकी लापरवाही पकड़ में आ गई। पुलिस टीमों ने नौ बसों के चालान किए जबकि आरटीए टीम ने तीन बसों को जब्त कर जुर्माना भी ठोका। चेकिंग टीम के अधिकारियों के मुताबिक किसी बस में प्राथमिक उपचार पेटिका नहीं मिली तो किसी बस के दस्तावेज ही पूरे नहीं पाए गए।
कनीना में वीरवार को हुए स्कूल बस हादसे में निजी स्कूल संचालक की लापरवाही उजागर हुई थी। इस हादसे से भी दादरी जिले के स्कूल संचालकों ने सीख नहीं ली। शुक्रवार दोपहर आरटीए टीम, शहर थाना पुलिस टीम, सदर थाना पुलिस टीम और यातायात पुलिस टीम की ओर से चलाई गई चेकिंग मुहिम में इस आरोप की पुष्टि हुई।
शहर थाना प्रभारी रमेश कुमार की अगुवाई में सिटी थाना पुलिस टीम ने दोपहर तीन बजे बस स्टैंड रोड से गुजरने वाली स्कूली बसों को चेक किया। इस दौरान टीम ने पांच बसों की जांच कर चार के चालान किए गए। शहर थाना पुलिस टीम को निजी स्कूल बसाें में प्राथमिक उपचार पेटिका नहीं मिली जबकि चालक भी सीट बेल्ट का प्रयोग करते नहीं मिले। वहीं, यातायात थाना पुलिस टीम ने दो बसों के चालान किए।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस टीम ने की 15 बसों की जांच
सदर थाना पुलिस टीम ने एएसआई संदीप फौगाट की अगुवाई में दोपहर 3:05 बजे रावलधी चौक से गुजरने वाली स्कूली बसों की जांच की। टीम ने यहां करीब 15 बसें जांचीं। हालांकि यहां टीम की ओर से रुकवाई गई सभी बसों के दस्तावेज पूरे मिले। सड़क सुरक्षा नीति का भी पालन होना बताया गया।
आरटीए टीम ने यहां से जब्त की बस
आरटीए टीम ने सहसचिव बलबीर सिंह की अगुवाई में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्कूल बसों की जांच की। टीम ने कुल 10 बसें जांचीं और तीन बसों के प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा आदि दस्तावेज ही नहीं मिले। इस पर संज्ञान लेकर टीम ने तीनों बसों को जब्त कर दिया। इन बसों पर 1.35 लाख रुपये जुर्माना लगाया। टीम ने मंदौली, चांगरोड और घसोला से एक-एक बस जब्त की। आरटीए टीम ने तीन बसों के छह हजार रुपये के चालान भी किए।
हमारी टीम ने 10 स्कूल बसों की जांच कर तीन बसों को जब्त किया है। इन बसों के दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए। भविष्य में भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा। - बलबीर सिंह, सह सचिव, आरटीए विभाग, चरखी दादरी।