फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Challan issued for 399 overloaded vehicles in 30 days, fine of Rs 90 lakh

Charkhi Dadri News: 30 दिनों में काटे 399 ओवरलोड वाहनों के चालान, 90 लाख ठोका जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Challan issued for 399 overloaded vehicles in 30 days, fine of Rs 90 lakh
रावलधी चौक से गुजरते भारी वाहन।
चरखी दादरी। आरटीए टीमें ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पिछले 30 दिनों में 399 ओवरलोड वाहनों के चालान किए गए हैं। इतना ही नहीं चालान में 90 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। औसत देखें तो प्रतिदिन 20 से 22 वाहनों पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में क्रशर जोन होने के चलते भारी वाहनों का आवागमन ज्यादा है। इतना ही नहीं खनन सामग्री से भरे कई वाहन ओवरलोड भी चलते हैं जो सड़कों को नुकसान पहुंचाने के साथ राहगीरों व वाहन चालकों के लिए भी खतरा हैं। जिले में हर साल होने वाले हादसों में से 30 फीसदी हादसों का कारण भारी वाहन बनते हैं। इसके मद्देनजर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हर बार अधिकारी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने के आदेश देते हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में आरटीए टीमों ने इन आदेश का बखूबी पालन किया। एक से 30 अक्तूबर तक प्रतिदिन ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई। मुख्य मार्गों के अलावा आरटीए टीमें संपर्क मार्गों व क्रशर जोन में भी कार्रवाई के लिए पहुंचीं। इन प्रयास के सकारात्मक परिणाम सामने आए और चालान के जरिये सरकारी राजस्व बढ़ाया गया। वहीं, तीन बार वाहन ओवरलोड मिलने पर चालक का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश भी स्थानीय अधिकारी मुख्यालय से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात माह में टीमें लगा चुकीं 6.23 करोड़ का जुर्माना
आरटीए टीमें अप्रैल 2024 से लेकर अक्तूबर तक 2082 ओवरलोड वाहनों के चालान कर चुकी हैं। इन वाहनों पर 6.23 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। हालांकि, इस कार्रवाई के बावजूद जिले में ओवरलोडिंग नहीं रुक रही है।


------------------------- हमारी टीमें ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास करती रहती हैं। इस माह 399 ओवरलोड वाहनों के चालान कर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

- बलबीर सिंह, आरटीए सह-सचिव, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article