फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cever Problem in Charakhi Dadari's Ward-13

एक माह से वार्ड-13 में बनी सीवर समस्या, लोगों में आक्रोश

Mon, 02 Sep 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cever Problem in Charakhi Dadari's Ward-13
सीवर समस्या को लेकर रोष जताते वार्ड 13 के लोग । - फोटो : CharkhiDadri
नगर के वार्ड-13 में ब्लॉक सीवर लाइनें बैक मार रही हैं। इससे दूषित पानी घरों के अंदर तक पहुंच रहा है। समस्या से परेशान वार्ड वासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो के चलते वार्ड वासियों को दूषित पानी से फैलने वाली बीमारियों भय बना हुआ है। लोगों ने बताया कि सीवर लाइनें बैक मारने से शौचालय के जरिए सीवर का दूषित पानी घरों में भर जाता है। लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वो कड़े कदम उठाने को विवश होंगे। वार्ड-13 निवासी रामौतार, विनोद, लोकेश, रामकिशन, धर्मेंद्र, सुरेश, नरेश, संजीव और सुदेश आदि ने बताया कि उनके वार्ड में सीवरेज व्यवस्था बेपटरी होने से लोग परेशान हैं। सीवर ब्लॉक होने के चलते लाइनें बैक मार रही हैं और दूषित पानी सड़क के बाद अब मकानों के अंदर तक पहुंचने लगा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि पिछले करीब एक माह से वार्ड के हालात खराब बने हुए हैं। लेकिन विभाग को इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहस है। गली और घरों में दूषित पानी भरने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोगों ने कहा कि सीवर लाइनों की नियमित सफाई नहीं की जाती और सीवर ब्लॉक होने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। बार-बार गुहार चलगाने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मनोज रोहिल्ला ने कहा कि वार्ड-13 में सीवर ब्लॉकेज की समस्या का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। मैंने कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed