फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CET: Buses will depart from four locations, book seats from home using the mobile app.

सीईटी : चार स्थानों से रवाना होंगी बसें, मोबाइल एप से घर बैठे सीट बुक करें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
CET: Buses will depart from four locations, book seats from home using the mobile app.
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद दादरी उपायुक्त मुनीश शर्मा ने जिला के उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में दादरी की नई अनाज मंडी, बाढड़ा, झोझू और कादमा बस स्टैंड से बसें परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने सीईटी में शामिल परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए परिवहन विभाग ने ‘सीईटी ट्रेवल’ नामक विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसकी मदद से परीक्षार्थी घर बैठे अपनी सीट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। बस स्टैंड परिसर में परीक्षार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने जारी की हेल्पलाइन नंबर
परिवहन विभाग के महाप्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि यात्रा संबंधी जानकारी के लिए परीक्षार्थी 01250-220144 और 01250-295554 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘सीईटी ट्रेवल’ एप पर तेज और आसान बुकिंग, रियल-टाइम यात्रा अपडेट्स, और आपातकालीन पुलिस व मेडिकल सहायता की सुविधा उपलब्ध है। परीक्षार्थी गूगल प्ले स्टोर से ‘सीईटी ट्रेवल’ एप डाउनलोड कर या विभाग की वेबसाइट पर जाकर सीधे यात्रा स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर चर्चा पर सख्त प्रतिबंध
उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परीक्षा के दौरान पेपर के लिए सोशल मीडिया, कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी आदि में किसी भी प्रकार की चर्चा प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दादरी में सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर ही बनाए गए हैं। दूसरे जिलों से आने वाली बसें नई अनाज मंडी पर आएंगी, जहां से स्थानीय बसों के जरिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। यह पहल परीक्षार्थियों की निशुल्क, सुरक्षित और तनावमुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed