कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के कदम का स्वागत करते हुए कस्बा झोझूकलां में जयहिंद मंच, आर्य वीर दल, हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड आदि संगठनों पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की अगुवाई पार्षद अजय नंबरदार व स्काउट्स जिला मीडिया प्रभारी बिशन सिंह आर्य ने संयुक्त रूप से की। यात्रा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से आरंभ होकर बाजार से होकर गुजरी। यात्रा का समापन राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर में किया गया।
बिशन सिंह आर्य ने बताया कि आजादी के 72 वर्ष बाद सही मायनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अखंड भारत के सपने ने साकार रूप धारण किया है। जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो सपना देख था, वो सही मायनों में अब साकार हो गया है। इस दौरान सभी ने भारत माता की जय, प्राणों से भी प्यारा है कश्मीर जान से प्यारा है, लहर-लहर लहराएगा कश्मीर घाटी में तिरंगा प्यारा आदि नारे लगाए। इस अवसर पर राज्य शिक्षक अवार्डी मास्टर रविंद्र सांगवान, श्रीराम पब्लिक स्कूल निदेशक अमित जाखड़, विवेकानंद पब्लिक स्कूल प्राचार्य योगेश लीली, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चेयरमैन अशोक शर्मा, संदीप चितौड़िया, प्रवक्ता जयपाल सांगवान, मास्टर भूपेंद्र, नरेश ठेकेदार, भगत सिंह अकादमी संचालक दीपक सांगवान, गुड्डू प्रधान, व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप सांगवान, उपाध्यक्ष ओमवीर, सुमित जांगड़ा, नरेश पहलवान, मित्रसेन आर्य, सुबोध आर्य, राजेश व जयभगवान आर्य आदि का सहयोग रहा।