फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   CDLU Student Activity Center to be named Sardar Prakash Singh Badal

Charkhi Dadri News: सीडीएलयू के छात्र गतिविधि केंद्र का नाम सरदार प्रकाश सिंह बादल होगा

Mon, 11 Mar 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 11 Mar 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
CDLU Student Activity Center to be named Sardar Prakash Singh Badal
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के लगभग 2.80 करोड़ की लागत से तैयार स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन रविवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल को याद करते हुए इस स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल तथा सरदार प्रकाश सिंह बादल के बीच घनिष्ठ संबंध थे और दोनों ही महान विभूतियों ने राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया है। युवा पीढ़ी को इन महान हस्तियों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि यह स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि लगभग तीन वर्ष पूर्व जब वे इस विश्वविद्यालय में आए थे तो उन्होंने विदेशों तथा बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों की तर्ज पर सीडीएलयू में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर स्थापित करने का सुझाव कुलपति के साथ साझा किया था। उन्हें खुशी हो रही है कि इस भव्य भवन का उद्घाटन उनके हाथों से हो रहा है। इस मौके पर डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. सुरेश गहलावत, डीन स्टूडेंट प्रो. राजकुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. शैलेंद्र सिंह, एक्सईएन राकेश गोदारा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

नए स्टार्टअप शुरू करने के दिए टिप्स


उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता को पहचान कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के साथ साथ नए स्टार्टअप शुरू करने के टिप्स दिए। इस स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में बनाई गई दुकानों का उपयोग फैशन टेक्नोलॉजी, होम साइंस जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को व्यावहारिक दक्षता प्रदान करने के उद्देश्य से होना चाहिए ताकि उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेबल टेनिस खेलकर किया युवाओं को जागरूक

इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने विश्वविद्यालय के कुलपति, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के साथ टेबल टेनिस खेलकर युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। चौटाला ने कहा कि इस प्रकार के सेंटर सामाजिक संपर्क के लिए भी एक अच्छा मंच प्रदान करते हैं। ये सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। कौशल विकास में भी यह सेंटर विद्यार्थियों के लिए एक मंच प्रदान करेगा। विद्यार्थियों को समर्पित यह केंद्र यह उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर राष्ट्र के एक बेहतर नागरिक बनाने का कार्य करेगा।


कुलपति ने दी सेंटर के बारे में जानकारी


चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने की। कुलपति ने बताया कि लगभग 2.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस स्टूडेंट ऐक्टिविटी सेंटर में ग्राउंड फ्लोर पर 120 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, कैंटीन व चार दुकानें है। प्रो. मलिक ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर इंडोर गेम व इंटरनेट कैफे की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed