फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cctv

शहर के चार एंट्री प्वाइंट समेत सात जगह पर पुलिस ने लगाए 25 सीसीटीवी

Wed, 31 Mar 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
cctv
शहर के बाहरी एंट्री प्वाइंट पर लगवाए गए सीसीटीवी। - फोटो : CharkhiDadri
अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जिला पुलिस ने शहर के चारों एंट्री प्वाइंटों पर सात जगहों पर 25 सीसीटीवी लगवाए गए हैं। करीब एक साल पहले इसका खाका तैयार किया गया था, जिसे विभाग ने अब सिरे चढ़ाया है।
विज्ञापन

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा कर शहर की घेराबंदी कर दी है। पुलिस ने चिह्नित सात प्वाइंटों पर हाई रेज्यूलेशन क्वालिटी के सीसीटीवी लगवाए हैं, ताकि वहां से गुजरने वाले अपराधियों की पहचान आसानी से करके उन्हें तुरंत दबोचा जा सके। अब तक शहर के चौराहों पर सामान्य क्वालिटी के ही कैमरे लगे हुए थे। जबकि अब पुलिस ने नाइट विजन और जूमिंग सुविधा युक्त कैमरे शहर में लगवा दिए हैं।
विज्ञापन

इन 7 प्वाइंटों पर लगवाए 25 कैमरे
जगह सीसीटीवी संख्या
चिड़िया मोड़ 3
महेंद्रगढ़ चौक 3
समसपुर टी प्वाइंट 3
रावलधी चौक 4
रोहतक चौक 4
लोहारु चौक 4
सरदार झाडू सिंह चौक 4
50 मीटर दूर तक की फुटेज जूम कर देखी जा सकेगी
पुलिस प्रशासन ने हाई रेज्यूलेशन क्वालिटी के सीसीटीवी लगवाए हैं। इन कैमरों की खास बात यह है कि 50 मीटर दूर तक की फुटेज जूम करके आसानी से देखी जा सकेगी। इसमें न तो पिक्सल फटेंगे और न है पिक्चर ब्लर होगी। 100 मीटर दूर तक की हलचल भी कैमरे में साफ दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन प्रतिष्ठानों में इंवर्टर उनसे किए कनेक्शन
कैमरों के कनेक्शन ऐसे प्रतिष्ठानों में किए गए हैं, जिनमें इंवर्टर या जनरेटर का प्रबंध है। ऐसे में अगर बिजली गुल भी होगी तो भी सीसीटीवी में रिकॉडिंग होती रहेगी। इन दुकानों पर ही कैमरों की डीवीआर व स्क्रीन लगाई गई हैं। रात के समय पर भी इन दुकानदारों को कैमरे ऑन रखने की हिदायत दी गई है।
बाजारों में जांची कैमरों की लोकेशन
पुलिस ने सात जगहों पर सीसीटीवी लगवाने के साथ के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी की लोकेशन भी जांची है। कुछ दुकानदारों को कैमरों को एंगल में फेरबदल करने के निर्देश दिए हैं ताकि दुकान के साथ-साथ थोड़ी दूर तक की हलचल कवर हो सके। जिन दुकानदारों ने कैमरे नहीं लगवाए हुए हैं। उन्हें भी पुलिस द्वारा आग्रह कर कैमरे लगवाने की बात कही गई है।

स्थान चिह्नित करने के बाद लगवाए सीसीटीवी : एसपी
अपराध पर अंकुश और वारदात के पटाक्षेप में सीसीटीवी काफी अहम हैं। हमने शहर के चार एंट्री प्वाइंटों समेत जगहों पर हाई रेज्यूलेशन के सीसीटीवी लगवा दिए हैं। लाइट न होने की स्थिति में भी ये चालू रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को इनसे काफी मजबूती मिलेगी।
विनोद कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed