{"_id":"604a60a38ebc3e8d3b47e67f","slug":"cash-jewelry-and-mobile-stolen-from-woman-s-bag-in-bus-charkhidadri-news-rtk599460261","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में महिला के बैग से नगदी समेत छुछक का सामान और मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस में महिला के बैग से नगदी समेत छुछक का सामान और मोबाइल चोरी
विज्ञापन
चलती बस से अज्ञात ने समसपुर निवासी एक महिला के बैग से नकदी समेत गहने और मोबाइल चोरी कर लिया। महिला के पति की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में समसपुर निवासी सचिन ने बताया कि आठ मार्च को वह अपनी पत्नी बंटी के साथ छुछक का सामान लेने दादरी आया था। सामान खरीदने के बाद उन्होंने गांव जाने के लिए परशुराम चौक से बस में चढ़े। सचिन ने बताया कि बस में भीड़ होने के चलते उसकी पत्नी ने अपना पर्स उसे पकड़ा दिया। उसने यह पर्स बैग में डाल लिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने घर जाकर बैग खोला तो उसकी पत्नी का पर्स नहीं मिला। सचिन ने पुलिस शिकायत में बताया कि पर्स में 17 हजार रुपये, दो सोने की पतरी और चार दाने, मोबाइल था। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।